फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi handed over four Bhishma Cube hospitals to Ukraine, know its features

भीष्म क्यूब: पीएम मोदी ने यूक्रेन को सौंपे चार अस्पताल; महज 12 मिनट में हो जाएगा तैयार, सौर ऊर्जा से है युक्त

Sat, 24 Aug 2024 03:28 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/कीव Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 24 Aug 2024 03:28 AM IST
सार

36 बक्सों वाले इस पोर्टेबल अस्पताल में लोहे के तीन बड़े फ्रेम होते हैं। जिनके बीच एक छोटा जनरेटर, दो स्ट्रैचर, जरूरी दवाइयां और अन्य जरूरी चिकित्सीय उपकरण रखे हुए होते हैं। इस अस्पताल को कई बार इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

विज्ञापन
PM Modi handed over four Bhishma Cube hospitals to Ukraine, know its features
नरेंद्र मोदी, वोलोदिमिर जेलेंस्की - फोटो : एएनआई

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन को चार भीष्म क्यूब अस्पताल सौंपे। आरोग्य मैत्री परियोजना के तहत विकसित भीष्म क्यूब एक चलता फिरता अस्पताल है। इसे छोटे-छोटे 36 बक्सों में पैक किया गया है। इन बक्सों को एक मास्टर क्यूब में रखा जाता है। इस 720 किलो वजनी मास्टर क्यूब को ड्रोन, पैराशूट या हेलिकॉप्टर की मदद से इसे किसी भी आपदा या युद्ध क्षेत्र में आसानी से पहुंचाया जा सकता है। महज 12 मिनट में इससे एक अस्पताल तैयार किया जा सकता है। इसमें 200 लोगों का इलाज संभव है। इसमें दवाओं, ऑपरेशन थिएटर, इमरजेंसी वॉर्ड समेत सभी आवश्यक सुविधाएं होंगी। जनवरी 2023 में वैश्विक दक्षिण सम्मेलन में पीएम मोदी ने ‘आरोग्य मैत्री’ पहल के तहत इसका अनावरण किया था।  

विज्ञापन


36 बक्सों में ये सब मौजूद
36 बक्सों वाले इस पोर्टेबल अस्पताल में लोहे के तीन बड़े फ्रेम होते हैं। जिनके बीच एक छोटा जनरेटर, दो स्ट्रैचर, जरूरी दवाइयां और अन्य जरूरी चिकित्सीय उपकरण रखे हुए होते हैं। इस अस्पताल को कई बार इस्तेमाल में लाया जा सकता है। ऊंचाई से गिरने के बाद भी यह खराब नहीं होता है।
विज्ञापन


वॉटरप्रूफ, सौर ऊर्जा से युक्त
खास तरह से डिजाइन यह अस्पताल पूरी तरह वॉटरप्रूफ है। यह सौर ऊर्जा से भी चल सकता है।

एआई की मदद से रियल टाइम मॉनीटरिंग में सक्षम
भीष्म क्यूब में एआई की मदद से रियल टाइम मानीटरिंग संभव है। साथ ही इसके पूरे डाटा का विश्लेषण किया जा सकता है। इसके सॉफ्टवेयर सिस्टम को टैब की मदद से कहीं से भी ऑपरेट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस
यह पोर्टेबल अस्पताल अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस है। इसमें एक ऑपरेटिंग थियेटर, एक्स-रे मशीन, रक्त परीक्षण उपकरण, वेंटिलेटर और बंदूक की गोली के घाव, जलन, फ्रैक्चर और गंभीर रक्तस्राव जैसी कऍ चोटों के इलाज के लिए जरूरी सभी चीजें उपलब्ध हैं। यह अस्पताल आपात स्थिति के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed