फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi gifted Pashmina Shawl to Jill Biden and antique silver hand-engraved train model to US President

US: बाइडन के लिए चांदी का ट्रेन मॉडल, उनकी पत्नी को पश्मीना शॉल, खास मित्र को पीएम मोदी ने दिए बहुमूल्य तोहफे

Sun, 22 Sep 2024 01:47 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 22 Sep 2024 01:47 PM IST
सार

अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडन को पीएम मोदी ने पश्मीना शॉल उपहार में दिया। यह शॉल जम्मू-कश्मीर में तैयार की जाती है और इसे एक कागज के बक्सों में भरा जाता है। इन बक्सों को हाथ से बनाया जाता है, इसमें केवल कागज, गोंद और प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन
PM Modi gifted Pashmina Shawl to Jill Biden and antique silver hand-engraved train model to US President
पीएम मोदी ने दिया तोहफा - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिनों के लिए अमेरिका दौरे पर हैं। यहां उन्होंने क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की। दरअसल, क्वाड सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रपति बाइडन के गृह नगर जेलावेयर में ही किया गया। पीएम मोदी के साथ केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी अमेरिका में ही मौजूद हैं। राष्ट्रपति बाइडन ने डेलावेयर में अपने आवास पर पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी ने इस मुलाकात पर बाइडन को खास तोहफे भी दिए। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को चांदी का हाथ से बनाया हुआ बहुमूल्य ट्रेन का मॉडल उपहार में दिया। यह ट्रेन मॉडल एक दुर्लभ नमूना है। इसे महाराष्ट्र के कारीगरों ने तैयार किया है। 92.5% चांदी से बना यह मॉडल भारतीय कल का दर्शाता है। ये ट्रेन का मॉडल भारत में भाप से चलने वाले इंजन के दौर को दर्शाता है। इस ट्रेन में दिल्ली-डेलावेयर भी लिखा हुआ है। बता दें कि डेलावेयर राष्ट्रपति जो बाइडन का गृहनगर है। 
विज्ञापन



अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडन को पीएम मोदी ने पश्मीना शॉल उपहार में दिया। पश्मीना शॉल पारंपरिक रूप से जम्मू-कश्मीर से ‘पापियर माशे’ डिब्बे में पैक करके दी जाती हैं। ये डिब्बे अपनी मनमोहक सुंदरता और शिल्प कौशल के लिए प्रसिद्ध हैं। ये कागज की लुगदी, गोंद और अन्य प्राकृतिक सामग्रियों के मिश्रण का उपयोग करके हाथ से बनाए जाते हैं। प्रत्येक बक्सों की कलाकारी अलग है, जो कश्मीरी कला को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी 21 से 23 सितंबर तक अमेरिका दौरे पर हैं। यहां क्वाड सम्मेलन के बाद आज पीएम मोदी न्यूयॉर्क में भारतीय प्रवासियों से मिलेंगे। उनकी एक झलक पाने के लिए भारतीय प्रवासी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। बता दें कि यह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का भी आखिरी क्वॉड शिखर सम्मेलन है, क्योंकि अगले साल 20 जनवरी को उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed