फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi attended the Independence Day celebrations of Maldives; Muijju expressed gratitude

PM Modi Maldives Visit: मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी; मुइज्जू ने जताया आभार

Sat, 26 Jul 2025 07:26 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: बशु जैन Updated Sat, 26 Jul 2025 07:26 PM IST
सार

मालदीव की राजधानी माले में रिपब्लिक स्क्वायर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने मुइज्जू के साथ मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित 50 मिनट से अधिक समय के कार्यक्रम को देखा। समारोह में सैन्य परेड और बच्चों एवं पारंपरिक कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

विज्ञापन
PM Modi attended the Independence Day celebrations of Maldives; Muijju expressed gratitude
मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी। साथ बैठे हैं राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू। - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि पीएम नरेंद्र मोदी का मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने गर्मजोशी से स्वागत किया और आभार जताया। मालदीव की राजधानी माले में रिपब्लिक स्क्वायर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने मुइज्जू के साथ मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित 50 मिनट से अधिक समय के कार्यक्रम को देखा। समारोह में सैन्य परेड और बच्चों एवं पारंपरिक कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
विज्ञापन


समारोह के बाद मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा कि सभी मालदीववासियों की ओर से मैं प्रधानमंत्री मोदी को इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अवसर पर मालदीव आने के मेरे निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए धन्यवाद देता हूं। पीएम मोदी एक अद्भुत व्यक्ति हैं जो भारत के पड़ोसियों के बीच संबंध बनाने के बहुत शौकीन हैं। मालदीव और भारत के बीच सदियों पुराने बहुत अच्छे संबंध हैं और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आने वाले दिनों में दोनों सरकारों के बीच सहयोग और भी समृद्ध होगा।
विज्ञापन


इस साल भारत आने की अपनी योजना के बारे में  मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि ऐसा होगा। मुझे नहीं पता कि इस साल होगा या नहीं, लेकिन शायद निकट भविष्य में। हम सभी ने देखा है कि भारत ने अतीत में मालदीव की कैसे मदद की है,और इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होगा कि आगे चलकर भारत एक बहुत ही महत्वपूर्ण साझेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

PM Modi attended the Independence Day celebrations of Maldives; Muijju expressed gratitude
मालदीव में पीएम मोदी। - फोटो : PTI
मत्स्य पालन समझौते पर किए हस्ताक्षर
इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे पर भारत और मालदीव ने मत्स्य पालन सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए। इससे मालदीव को अपनी मछली प्रसंस्करण क्षमताओं को बढ़ाने और टिकाऊ टूना मछली पकड़ने को मजबूत करने में मदद मिलेगी। साथ ही भारत को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद महासागर क्षेत्र में गहरे समुद्र में मत्स्य पालन संसाधनों तक बेहतर पहुंच प्रदान होगी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि भारत के मत्स्य विभाग और मालदीव के मत्स्य एवं महासागर संसाधन मंत्रालय के बीच समझौते का उद्देश्य टिकाऊ टूना और गहरे समुद्र में मत्स्य पालन को बढ़ावा देना, जलीय कृषि और संसाधन प्रबंधन को मजबूत करना और मत्स्य पालन आधारित इको-पर्यटन को बढ़ावा देना है। साझेदारी के तहत मालदीव शीत भंडारण अवसंरचना में निवेश करके तथा हैचरी विकास, बेहतर उत्पादन दक्षता और संवर्धित प्रजातियों के विविधीकरण के माध्यम से जलीय कृषि को मजबूत करके मछली प्रसंस्करण क्षमताओं को बढ़ाएगा। यह सहयोग दोनों देशों की अधिक लचीले और टिकाऊ मत्स्य उद्योग के निर्माण के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

दोनों देशों के बीच साझेदारी के नए आयाम
गौरतलब है कि पीएम मोदी के इस दो दिवसीय दौरे के दौरान भारत और मालदीव के बीच कई अहम समझौते हुए। इनमें व्यापार, कृषि, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण से जुड़ी पहलें शामिल हैं, जो मालदीव के विकास को नई रफ्तार देंगी। साथ ही दोनों पक्षों ने यूपीआई, रुपे कार्ड और स्थानीय मुद्रा में व्यापार की शुरुआत का स्वागत किया। प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट और द्विपक्षीय निवेश संधि पर भी चर्चा हुई, जिससे व्यापार के नए रास्ते खुलेंगे। साथ ही बैठक में मछली पालन, मौसम विज्ञान, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, फार्माकोपिया और 4850 करोड़ रुपये की नई क्रेडिट लाइन सहित कुल 6 समझौते हुए। इससे मालदीव का सालाना कर्ज भुगतान 40% कम हुआ है।

तनाव कम हुआ
पीएम मोदी की मालदीव यात्रा को तनाव के बाद द्विपक्षीय संबंधों में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। संबंधों में नई प्रगाढ़ता इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि मुइज्जू नवंबर 2023 में इंडिया आउट अभियान के बल पर सत्ता में आए थे।  शुक्रवार को मुइज्जू के साथ अपनी वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को मालदीव का सबसे भरोसेमंद मित्र होने पर गर्व है और यह दोस्ती हमेशा बेहतर रहेगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed