{"_id":"67ad63cf59ab571eb00940c3","slug":"pm-modi-arrives-in-us-know-what-are-the-agendas-which-will-be-in-focus-tariffs-and-immigration-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi US Visit: पीएम मोदी-डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात पर दुनिया की नजर; एजेंडे में टैरिफ-आव्रजन समेत कई मुद्दे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
PM Modi US Visit: पीएम मोदी-डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात पर दुनिया की नजर; एजेंडे में टैरिफ-आव्रजन समेत कई मुद्दे
Thu, 13 Feb 2025 08:45 AM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 13 Feb 2025 08:45 AM IST
सार
PM Modi US Visit: पीएम मोदी दो दिवसीय अमेरिका यात्रा पर पहुंच गए हैं। जहां उनके अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पहली द्विपक्षीय बैठक और व्यापार पर अहम चर्चा करने की उम्मीद है। वहीं इस दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान टैरिफ-आव्रजन समेत कई मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
PM Modi US Visit
- फोटो : PTI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी पहुंच गए हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी के वाशिंगटन डीसी पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने ठंड और बारिश के बावजूद भी 'भारत माता की जय' और 'मोदी मोदी' के नारे लगाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक भी करेंगे, ये ट्रंप दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी पहली द्विपक्षीय बैठक होगी।
ट्रंप के साथ बैठक से पहले प्रमुख मुलाकातें
पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक से पहले कई अहम लोगों से मुलाकात करेंगे। जिसमें अमेरिकी खुफिया एजेंसी (डीएनआई) की निदेशक तुलसी गबार्ड से उनकी मुलाकात हो चुकी है। वहीं पीएम मोदी व्हाइट हाउस में मशहूर उद्योगपति एलन मस्क समेत कई अन्य व्यापारिक नेताओं से बातचीत कर सकते हैं।
मुख्य मुद्दे जिन पर मोदी-ट्रंप के बीच होगी चर्चा
यह पीएम मोदी की अमेरिका की 10वीं यात्रा है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी कुल चौथी मुलाकात होगी। इससे पहले 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने उन्हें राजकीय अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था। उनकी पहली अमेरिका यात्रा 2014 में बराक ओबामा के राष्ट्रपति रहते हुई थी।

- व्यापार और टैरिफ – अमेरिका ने स्टील और एल्युमिनियम पर 25% टैरिफ लगाया है, जिससे भारतीय कंपनियों पर असर पड़ सकता है। पीएम मोदी इस मुद्दे पर सकारात्मक हल निकालने की कोशिश करेंगे।
- निवेश और टेक्नोलॉजी – भारत-अमेरिका के बीच टेक्नोलॉजी और व्यापार को बढ़ाने पर बातचीत हो सकती है।
- रक्षा और ऊर्जा – दोनों देशों के बीच रक्षा और ऊर्जा सहयोग को लेकर अहम समझौते संभव हैं।
- आव्रजन मुद्दे – भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए वीजा नियमों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
- अंतरराष्ट्रीय मुद्दे – इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की स्थिति, यूक्रेन और वेस्ट एशिया के हालात पर चर्चा हो सकती है।