फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi and Abu Dhabi prince discussed for improving trade and cultural relations

पीएम मोदी और अबुधाबी के शहजादे ने व्यापार और सांस्कृतिक संबंध सुधारने पर की चर्चा

Sat, 24 Aug 2019 08:45 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 24 Aug 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
PM Modi and Abu Dhabi prince discussed for improving trade and cultural relations
पीएम मोदी और यूएई प्रिंस - फोटो : Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबुधाबी के शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों को सुधारने के तरीकों पर शनिवार को चर्चा की।  पीएम मोदी का स्वागत करते हुए वली अहद नाहयान ने अपने  भाई का अपने दूसरे घर आने के लिए आभार जताया। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बैठक के बाद ट्वीट किया, मित्रता को और मजबूत करने का प्रयास। अबुधाबी में शहजादे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सार्थक बातचीत।  दोनों नेताओं ने भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच व्यापार एवं सांस्कृतिक संबंधों को सुधारने के तरीकों पर चर्चा की। 
विज्ञापन

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि दोनों नेताओं ने  पीढ़ी दर पीढ़ी बने  भारत-यूएई के बीच मजबूत साझेदारी के सभी पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने ट्वीट किया कि दोनों नेताओं के बीच संबंध में नयी ऊर्जा देखने को मिली। 


कुमार ने शहजादे के हवाले से कहा, मैं शुक्रगुजार हूं कि मेरा भाई अपने दूसरे घर आया है। द्विपक्षीय निवेशों के मजबूत प्रवाह और करीब 60 अरब डॉलर के वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार के साथ यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है। वह भारत के लिए कच्चे तेल का चौथा सबसे बड़ा निर्यातक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed