{"_id":"6135407383a002186d34d0de","slug":"pm-imran-khan-said-pakistan-government-helping-refugees-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावा: पीएम इमरान ने कहा- अफगानिस्तान में शरणार्थियों की मदद कर रही पाकिस्तान सरकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दावा: पीएम इमरान ने कहा- अफगानिस्तान में शरणार्थियों की मदद कर रही पाकिस्तान सरकार
Mon, 06 Sep 2021 03:40 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 06 Sep 2021 03:40 AM IST
सार
- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस से फोन पर बातचीत की
- अफगानिस्तान में मानवीय संकट मामले में 13 सितंबर को एक उच्चस्तरीय सम्मेलन बुलाया जा रहा है
विज्ञापन
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि उनकी सरकार अफगानिस्तान में शरणार्थियों की निकासी और पुनर्वास प्रयासों में सहायता कर रही है। इमरान ने शनिवार को अफगानिस्तान के मौजूदा घटनाक्रम पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस से फोन पर बातचीत की। उन्होंने अफगान नागरिकों को मानवीय सहायता पहुंचाने में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका की सराहना की।
विज्ञापन
यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने शरणार्थियों की स्थिति के बारे में अफगानिस्तान में एक बड़े मानवीय संकट की चेतावनी दी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर कहा, प्रधानमंत्री ने उस संबंध में पाकिस्तान द्वारा दी जा रही सहायता पर प्रकाश डाला, जिसमें निकासी और पुनर्वास प्रयासों में सहायता करना शामिल है।
विज्ञापन
कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महासचिव गुटेरस को सहयोग का पूरा भरोसा देते हुए अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मिशन के सुचारू कामकाज के लिए पाकिस्तान के पूर्ण समर्थन को दोहराया।
विज्ञापन
इस दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव की ओर से जानकारी दी गई कि अफगानिस्तान में मानवीय संकट के मामले में 13 सितंबर को एक उच्चस्तरीय सम्मेलन बुलाया जा रहा है।