{"_id":"60b28f26d5622145c9777b58","slug":"pm-imran-khan-expresses-full-confidence-in-pakistan-nuclear-capability-to-defend-itself","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: इमरान खान ने फिर अलापा देश की परमाणु क्षमता का राग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: इमरान खान ने फिर अलापा देश की परमाणु क्षमता का राग
Sun, 30 May 2021 01:22 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 30 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : twitter.com/PakPMO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश की रक्षा करने में देश की परमाणु क्षमता पर शनिवार को पूरा भरोसा जताया। खान ने सामरिक बल कमान के एक परमाणु केन्द्र का दौरा किया, जो परमाणु सामग्री की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान में खान के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर एक शांतिपूर्ण और स्थिरता वाले माहौल को बढ़ावा देने के प्रति निरंतर काम करने को लेकर प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि इस यात्रा के दौरान खान को पाकिस्तान के सामरिक कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। बयान में कहा गया है कि खान ने पाकिस्तान के सामरिक कार्यक्रम से जुड़े वैज्ञानिकों और कर्मियों के प्रयासों की प्रशंसा की और राष्ट्र की रक्षा में उसकी परमाणु क्षमताओं पर पूरा भरोसा जताया।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने अपने परमाणु परीक्षण की याद में शुक्रवार यानी 28 मई को 'यौम-ए-तकबीर' (महानता दिवस) मनाया था। पाकिस्तान ने भारत द्वारा पोखरण परीक्षण किये जाने के जवाब में 28 मई 1998 को परमाणु परीक्षण किया था।