फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Georgia Meloni says India can resolve Russia-Ukraine dispute Italy to fully support Kiev

Italy: पुतिन के बाद PM जॉर्जिया मेलनी ने कहा- भारत सुलझा सकता है रूस-यूक्रेन विवाद, इटली करेगा कीव का समर्थन

Sun, 08 Sep 2024 01:43 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 08 Sep 2024 01:43 AM IST
सार

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने कहा, रूस-यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने में चीन और भारत को भूमिका निभानी चाहिए।' उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं सोचना चाहिए कि यूक्रेन को उसके भाग्य पर छोड़ कर संघर्ष का समाधान किया जा सकता है।' 

विज्ञापन
PM Georgia Meloni says India can resolve Russia-Ukraine dispute Italy to fully support Kiev
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात करते यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI/@ZelenskyyUa

विस्तार

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलनी ने शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ उत्तरी इटली के सेर्नोबियो शहर में बैठक की। बातचीत के बाद मेलोनी ने कहा कि भारत और चीन रूस-यूक्रेन विवाद को सुलझा सकते हैं। इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी मौजूदा संकट को समाप्त करने में भारत के प्रयासों पर जोर दिया था।
विज्ञापन


इतालवी मीडिया के अनुसार, पीएम मेलनी ने कहा, रूस-यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने में चीन और भारत को भूमिका निभानी चाहिए।' उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं सोचना चाहिए कि यूक्रेन को उसके भाग्य पर छोड़ कर संघर्ष का समाधान किया जा सकता है।' मेलोनी ने यूक्रेन के लिए अपनी सरकार के पूर्ण समर्थन की पुष्टि करते हुए कहा, 'कीव को समर्थन देने का निर्णय इटली के राष्ट्रीय हित के अनुरूप है और यह कभी नहीं बदलेगा।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले व्लादिवोस्तोक में बृहस्पतिवार को 9वें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी इस मुद्दे को सुलझाने में मदद करने में भारत की भूमिका का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि मैं चीन, ब्राजील, भारत में अपने साझेदारों के संपर्क में हूं। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि इन देशों के नेताओं का एक दूसरे के साथ विश्वास का रिश्ता है, मुझे भरोसा है कि वे हमारी मदद करने में रुचि लेंगे।




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्त को यूक्रेन का दौरा किया था, इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति जेलेंस्की को बताया था कि यूक्रेन और रूस दोनों को चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए समय बर्बाद किए बिना एक साथ बैठना चाहिए। भारत क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत संघर्ष की शुरुआत से ही शांति के पक्ष में था और वह संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए व्यक्तिगत रूप से भी योगदान देना चाहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed