{"_id":"6552780b6d8465d6aa0cf345","slug":"plane-crashed-during-training-while-refuelling-five-officers-killed-us-plane-crash-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Helicopter Crash: भूमध्य सागर में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में पांच अमेरिकी अफसरों की मौत, पेंटागन का बयान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Helicopter Crash: भूमध्य सागर में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में पांच अमेरिकी अफसरों की मौत, पेंटागन का बयान
Tue, 14 Nov 2023 12:54 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: जलज मिश्रा
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:54 AM IST
सार
यूरोपीय कमान ने आगे बताया कि हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हुई है, जिसमें मुख्य वारंट अधिकारी स्टीफन आर ड्वायर (38), मुख्य वारंट अधिकारी शेन एम. बार्न्स (34), स्टाफ सार्जेंट टान्नर डब्ल्यू ग्रोन (26), एंड्रयू पी. साउथहार्ड (27) और सार्जेंट कैड एम. वोल्फ (24) शामिल हैं।
विज्ञापन
US, Israel
- फोटो : U.S. Embassy in Israel
विस्तार
पूर्वी भूमध्य सागर में दो दिन पहले अमेरिका का एक विमान क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बारे में पेंटागन ने अब खुलासा कर दिया है। अमेरिकी सेना की यूरोपीय कमान ने बताया कि सैन्य प्रशिक्षण के दौरान हादसा हुआ था, जब हेलीकॉप्टर में ईंधन भरने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन
विमान हादसे में पांच लोगों की मौत
यूरोपीय कमान ने आगे बताया कि हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हुई है, जिसमें मुख्य वारंट अधिकारी स्टीफन आर ड्वायर (38), मुख्य वारंट अधिकारी शेन एम. बार्न्स (34), स्टाफ सार्जेंट टान्नर डब्ल्यू ग्रोन (26), एंड्रयू पी. साउथहार्ड (27) और सार्जेंट कैड एम. वोल्फ (24) शामिल हैं।
विज्ञापन
इस्राइल की मदद करने पूर्वी भूमध्य सागर में तैनात अमेरिका
बता दें, इस्राइल और हमास के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद अमेरिका ने पूर्वी भूमध्य सागर और मध्यपूर्व में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा दी है। अमेरिकी वायु सेना को युद्ध में इस्राइल की मदद करने के लिए भेजा गया है। इसी के साथ वायुसेना का काम है कि वह बंधक को बचाने के लिए इस्राइली सरकार और इस्राइली सेना की मदद करे।
विज्ञापन