{"_id":"690085938bf7825bdb0ff47c","slug":"plane-crash-in-kenya-coastal-region-of-kwale-12-people-feared-dead-news-and-updates-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kenya: केन्या के क्वाले में विमान क्रैश, 12 लोग थे सवार, सभी की मौत की आशंका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Kenya: केन्या के क्वाले में विमान क्रैश, 12 लोग थे सवार, सभी की मौत की आशंका
Tue, 28 Oct 2025 02:27 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:27 PM IST
सार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह क्रैश क्वाले के पहाड़ी क्षेत्र में दियानी एयरस्ट्रिप से करीब 40 किलोमीटर दूर हुआ।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केन्या के तटीय क्षेत्र में आने वाले क्वाले में मंगलवार सुबह एक छोटा विमान क्रैश हो गया। बताया गया है कि विमान लोकप्रिय पर्यटन केंद्र मासई मारा नेशनल रिजर्व जा रहा था। इसमें 12 लोग सवार थे। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में किसी के भी बचने की उम्मीद नहीं है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह क्रैश क्वाले के पहाड़ी क्षेत्र में दियानी एयरस्ट्रिप से करीब 40 किलोमीटर दूर हुआ। क्वाले काउंटी के आयुक्त स्टीफन ओरिंदे के मुताबिक, जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, वहां बचाव अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल हादसे की वजहों की जांच की जा रही है।