{"_id":"5d5fe5b98ebc3e015a220d8e","slug":"photo-of-new-zealand-parliament-speaker-viral-while-feeding-the-baby-from-the-bottle","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को बोतल से दूध पिलाते नजर आए न्यूजीलैंड संसद के अध्यक्ष, लोग कर रहे तारीफ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बच्चे को बोतल से दूध पिलाते नजर आए न्यूजीलैंड संसद के अध्यक्ष, लोग कर रहे तारीफ
Fri, 23 Aug 2019 06:40 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 23 Aug 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के अध्यक्ष ट्रेवोर मल्लार्ड
- फोटो : New Zealand Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड की संसद के अध्यक्ष को बच्चों को चुप कराने से ज्यादा सांसदों को चुप कराने में महारत हासिल होगी लेकिन इस शक्तिशाली राजनीतिज्ञ की कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हो गईं जिनमें वह यह करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
देश के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के अध्यक्ष ट्रेवोर मल्लार्ड का एक सांसद के डेढ़ माह के शिशु को बोतल से दूध पिलाते और चुप कराते हुए बुधवार को वीडियो बनाया गया। मल्लार्ड ने बाद में तस्वीरों को साझा करते हुए ट्वीट किया, आज एक वीआईपी मेरे साथ अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा।
विज्ञापन
यह तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए और कई लोगों ने अध्यक्ष की प्रशंसा भी की। यह बच्चा लेबर सांसद टमाती कॉफी का बेटा है जो अपना पितृत्व अवकाश खत्म करने के बाद उसी दिन संसद लौटे थे।
विज्ञापन