{"_id":"5e044b7e8ebc3e88110a4932","slug":"philippines-typhoon-phanfone-several-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलीपींस: फनफोन तूफान से जनजीवन प्रभावित, 16 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फिलीपींस: फनफोन तूफान से जनजीवन प्रभावित, 16 लोगों की मौत
Thu, 26 Dec 2019 11:26 AM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, मनीला
वर्ल्ड डेस्क, मनीला
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य फिलीपींस में क्रिसमस के दिन दूरदराज के गांवों और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में तबाही मचाने वाले भीषण तूफान फनफोन के कारण कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार को फिलीपींस के अधिकारियों ने 16 लोगों की मौत होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
195 किलोमीटर की रफ्तार से आया यह तूफान मकानों की छतें उड़ा कर ले गया और फिलीपींस में बुधवार को विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इस तूफान के कारण इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं अब भी बाधित हैं। फनफोन के कारण हुई तबाही का गुरुवार सुबह तक पूरा आकलन नहीं हो पाया।
विज्ञापन
आपदा एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि विसायास में गांवों और कस्बों में कम से कम 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस तूफान के कारण बोराके, कोरोन और अन्य पर्यटन स्थलों पर भारी नुकसान हुआ है। मध्य फिलीपींस में इस तूफान के कारण लाखों लोगों के क्रिसमस के जश्न पर विराम लग गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि एक के बाद एक कई द्वीप तूफान की चपेट में आते गए। तूफान के कारण बुधवार को 10 हजार से ज्यादा लोग फंस गए जिन्हें बाद में राहत शिविरों में ले जाया गया। तूफान के कारण कई शहर अंधेरे में डूब गए जबकि कई इलाकों में पानी भर गया है। नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि स्कूल, जिम और सरकारी इमारतों में बने राहत शिविरों में 16 हजार से अधिक लोगों ने रात बिताई।