फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Philippines town Binalonan bans gossips

इस शहर में 'गपबाजी' पर लगा प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर तीन घंटे तक करनी होगी सड़क की सफाई 

Tue, 07 May 2019 10:04 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 07 May 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
Philippines town Binalonan bans gossips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

दुनियाभर में ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्हें गपबाजी करना बेहद पसंद होता है। लेकिन एक जगह ऐसी भी है जहां गपबाजी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। फिलीपींस के बिनालोनान में ये नियम लागू हुआ है। अगर किसी ने नियम तोड़ा तो उसे 725 रुपये का जुर्माना देना होगा, साथ ही तीन घंटे तक शहर की सफाई भी करनी होगी।


loader

ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि अफवाहों के चलते शहर में अपराध काफी बढ़ रहे थे। राजधानी मनीला से 200 किमी दूर स्थित इस शहर में प्रशासन ने पाबंदी लगाने के कारणों में बताया है कि इससे अफवाहें फैल रही थीं। जिसके चलते मारपीट और हत्या जैसे अपराध हो रहे थे। इस कानून को एक मई से लागू कर दिया गया है। हालांकि रात को दस बजे के बाद लोगों को गपबाजी करने की छूट है।

इस कानून को शहर के मेयर रेमन गुइको ने पारित करवाया है। मेयर का मानना है कि अफवाहें गर्मियों में सबसे ज्यादा फैलती हैं। क्योंकि ऐसे में लोग पेड़ों के नीचे बैठकर एक दूसरे के अफेयर और पैसों को लेकर बातचीत करते हैं। लोग विवाद, पैसा, रिलेशनशिप और ऐसे ही अन्य विषयों पर बातचीत कर अपना समय बर्बाद करते हैं। मेयर का कहना है कि इस तरह की पाबंदी से लोगों की जिंदगी और भी बेहतर हो पाएगी।

वहीं अगर कोई शख्स दूसरी बार इस नियम को तोड़ते हुए पाया गया तो उसपर 1350 रुपये का जुर्माना लगेगा। और साफ सफाई तीन की बजाय आठ घंटे तक करनी होगी। इस शहर के अलावा इस कानून को सात गांवों में भी लागू किया गया है। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च में भी ये बात सामने आई थी कि लोग दिन में 52 मिनट गपबाजी करने में बिताते हैं। इस मामले में युवा बुजुर्गों से आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed