फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Philippines: Super Typhoon Fung-Wong, 50,000 families evacuated; state of emergency declared

Philippines: फिलीपींस में फंग-वोंग तूफान, 10 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित जगहों पर भेजे गए, आपातकाल घोषित

Sun, 09 Nov 2025 02:58 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 09 Nov 2025 02:58 PM IST
सार

फिलीपींस में सुपर टाइफून फंग-वोंग ने तबाही मचाई है। 1,600 किमी तक फैले इस तूफान के कारण 50 हजार से अधिक परिवारों को निकाला गया और लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी गई है।
 

विज्ञापन
Philippines: Super Typhoon Fung-Wong, 50,000 families evacuated; state of emergency declared
फिलीपींस में तूफान में मचाई तबाही - फोटो : ANI

विस्तार

फिलीपींस हाल के दिनों प्रकृति के दोहरे प्रकोप से जूझ रहा है। हाल ही में आए टाइफून कल्मेगी में 200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद अब ‘सुपर टाइफून फंग-वोंग’ रविवार को देश के उत्तर-पूर्वी तट से टकराया, जिससे तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। तूफान के कारण बिजली गुल हो गई और एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। साल के 21वें तूफान फुंग-वोंग के कारण दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


यह इस साल का सबसे शक्तिशाली तूफान बताया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, फंग-वोंग की रफ्तार 185 किमी प्रति घंटा तक है, जबकि हवा के झोंके 230 किमी प्रति घंटा तक पहुंच रहे हैं। इसका प्रभाव 1,600 किलोमीटर के दायरे में फैल सकता है यानी यह दक्षिण-पूर्व एशिया के दो-तिहाई हिस्से को प्रभावित कर सकता है। 
विज्ञापन


देशव्यापी आपात स्थिति घोषित
सरकार ने पहले से ही चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि यह तूफान देश के दो-तिहाई हिस्से को अपनी चपेट में ले सकता है। राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने आपातकाल की घोषणा की है। रक्षा मंत्री गिल्बर्टो टियोडोरो जूनियर ने चेतावनी दी कि यह तूफान देश के कई हिस्सों में तबाही मचा सकता है, जिसमें सेबू, औरोरा, इसाबेला और यहां तक कि राजधानी मनीला भी शामिल है। हाल ही में आए ‘टाइफून कालमागी’ से हुई तबाही से देश उबर नहीं पाया है, जिसमें 224 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Syria: अमेरिका के एतिहासिक दौरे पर पहुंचे अहमद अल शरा, 1946 के बाद किसी सीरियाई राष्ट्रपति का पहला यूएस दौरा


लाखों लोगों को खाली कराए गए इलाके
बिकोल और उत्तर-पूर्वी प्रांतों के तटीय इलाकों से 10 लाख से ज्यादा लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। वहीं, सेना और राहत एजेंसियां बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोमवार और मंगलवार को स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। अब तक 300 से अधिक घरेलू और 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। 6,000 से ज्यादा लोग बंदरगाहों पर फंसे हुए हैं क्योंकि जहाजों को समुद्र में उतरने की अनुमति नहीं है।

6,600 यात्री और कर्मचारी बंदरगाहों पर फंसे
इस बीच, कई इलाकों में बिजली कटौती, स्कूलों और सरकारी दफ्तरों की बंदी और उड़ानों की रद्दीकरण जैसी आपात स्थितियां घोषित की गई हैं। लगभग 6,600 यात्री और कर्मचारी बंदरगाहों पर फंसे हुए हैं क्योंकि कोस्ट गार्ड ने समुद्र में किसी भी जहाज के जाने पर रोक लगा दी है। फिलीपींस हर साल करीब 20 तूफानों की चपेट में आता है, साथ ही यहां अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट भी होते रहते हैं। यह दुनिया के सबसे अधिक आपदा-प्रवण देशों में से एक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed