फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Philippines accuses China's forces of harassing fisheries vessels in South China Sea World News In Hindi

South China Sea: दक्षिण चीन सागर में ड्रैगन की दादागिरी, फिलीपींस के जहाजों को करने लगा परेशान; धमकी भी दी

Sat, 25 Jan 2025 04:49 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनिला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनिला Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 25 Jan 2025 04:49 PM IST
सार

South China Sea: एक बार फिर दक्षिण चीन सागर में चीन की दादागिरी सामने आई है। जहां सागर में वैज्ञानिक सर्वेक्षण कर रहे फिलीपीन मत्स्य पालन जहाजों को परेशान किया है, जिसके चलते फिलीपींस के जहाजों को अपना अभियान रद्द कर वापस लौटना पड़ा। 

विज्ञापन
Philippines accuses China's forces of harassing fisheries vessels in South China Sea World News In Hindi
दक्षिण चीन सागर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (संकेतात्मक)

विस्तार

South China Sea: दक्षिण चीन सागर में चीनी सैनिक अब दादागिरी पर उतर चुकी है। इस बात का दावा फिलीपींस ने किया है। फिलीपीन सेना का दावा है कि चीनी सेना ने दक्षिण चीन सागर में वैज्ञानिक सर्वेक्षण कर रहे फिलीपीन मत्स्य पालन जहाजों को परेशान किया है, जिसके चलते फिलीपीन के जहाजों को अपना अभियान रद्द कर वापस लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि दक्षिण चीन सागर में चीन की दादागिरी की बात सामने आई है। चीन ने बार-बार दक्षिण चीन सागर के अधिकांश हिस्से पर अपना दावा किया है, जबकि फिलीपींस, वियतनाम और मलेशिया जैसे देशों ने इसका विरोध किया है। चीन ने इसे अपने क्षेत्रीय दावे के रूप में एक नक्शे पर 10 धराशायी रेखाओं के साथ दिखाया है, लेकिन इस दावे की सटीक सीमाओं का खुलासा नहीं किया है। 
विज्ञापन


फिलीपींन सेना का बयान
मामले में जानकारी देते हुए फिलीपिंस तट रक्षा बल ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को दक्षिण चीन सागर के एक विवादित इलाके में हुई, जिसे सैंडी के कहा जाता है। यहां तीन छोटे निर्जन सैंडबार हैं, जो चीनी सेना के कृत्रिम द्वीप और फिलीपींस के कब्जे वाले एक द्वीप से घिरे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिक सर्वेक्षण में चीन का हस्तक्षेप
फिलीपींस तट रक्षा बल ने बताया कि चीनी तट रक्षक जहाजों ने फिलीपीन के दो बड़े जहाजों को परेशान किया और चीन के जहाजों से बचाव के लिए उन्हें मजबूरन युद्धाभ्यास करना पड़ा। साथ ही एक चीनी हेलीकॉप्टर ने इन जहाजों के ऊपर उड़ान भरी, जिससे फिलीपींस का वैज्ञानिक सर्वेक्षण रुक गया। साथ ही फिलीपींस के द्वारा जारी बयान में बताया गया कि कि चीनी तट रक्षक ने फिलीपींस के विशेष आर्थिक क्षेत्र में घुसने की कोशिश की और कहा कि फिलीपींस को अपनी गतिविधियों को रोक देना चाहिए।

चीन ने आरोपों पर दिया जवाब
हालांकि फिलीपींस के आरोप के बाद चीन ने भी अपना जवाब जारी किया है। जहां चीन का कहना है कि फिलीपींस के जहाज बिना उनकी अनुमति के चीन के पानी में घुसे थे और वहां रेत का नमूना लेने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन फिलीपींस ने वीडियो जारी किए, जिनमें दिखाया गया कि चीनी जहाज फिलीपींस के जहाज के बहुत करीब से गुजर रहे थे और चीनी हेलीकॉप्टर फिलीपींस के जहाज के पास उड़ रहा था।


एक बार समझिए दक्षिण चीन सागर विवाद
गौरतलब है कि यह घटना दक्षिण चीन सागर में लंबे समय से चल रहे विवाद का हिस्सा है, जहां चीन अपने दावों को लेकर आक्रामक है। इस स्थिति ने अमेरिका की भूमिका को भी परखा है, क्योंकि अमेरिका ने कहा है कि अगर फिलीपींस पर हमला होता है तो वह उसकी रक्षा करेगा। इसको लेकर चीन ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह इस विवाद में हस्तक्षेप न करे, क्योंकि यह एक एशियाई विवाद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed