फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Peter Mutharika sworn in as Malawi president in political comeback at 85 News In Hindi

Malawi: 85 की उम्र में मुथारिका दोबारा बने मलावी के राष्ट्रपति; आर्थिक तंगी से जूझ रहे देश को कैसे उबारेंगे?

Sat, 04 Oct 2025 08:26 PM IST
शुभम कुमार व्लर्ड डेस्क अमर उजाला, ब्लांटायर
व्लर्ड डेस्क अमर उजाला, ब्लांटायर Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 04 Oct 2025 08:26 PM IST
सार

85 वर्षीय पीटर मुथारिका ने दोबारा राजनीति में वापसी करते हुए मलावी के  राष्ट्रपति पद की शपथ ली। उन्होंने 56% वोटों से जीत हासिल कर आर्थिक संकट, महंगाई और खाद्य संकट से जूझ रहे देश की बागडोर संभाली। शपथ समारोह में उन्होंने कहा कि दूध और शहद का वादा नहीं करूंगा, लेकिन मेहनत करके देश को मजबूत बनाऊंगा।

विज्ञापन
Peter Mutharika sworn in as Malawi president in political comeback at 85 News In Hindi
मलावी के राष्ट्रपति आर्थर पीटर मुथारिका - फोटो : एक्स@MalawiGovt

विस्तार

मलावी में राजनीति की बड़ी वापसी करते हुए 85 वर्षीय पीटर मुथारिका ने एक बार फिर देश के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। भारी आर्थिक संकट, महंगाई और खाद्य-संकट से जूझ रहे देश को संभालने की चुनौती अब उनके कंधों पर है। मुथारिका ने हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव में 56% वोटों के साथ जीत हासिल की। उन्होंने लाजारस चकवेरा को हराया, जिन्हें सिर्फ 33% वोट मिले। शपथ लेते हुए मुथारिका ने कहा कि दूध, शहद का वादा नहीं करूंगा, लेकिन मेहनत जरूर करूंगा।

विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह मलावी की वाणिज्यिक राजधानी ब्लैंटायर के कामुजु स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां हजारों लोग शामिल हुए। पूर्व राष्ट्रपति चकवेरा शपथ समारोह में शामिल नहीं हुए, लेकिन उनकी पार्टी ने शुभकामनाएं भेजीं। बता दें कि मलावी इस समय गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है, जहां महंगाई, ईंधन और खाने की कमी लोगों की परेशानियों को बढ़ा रही है। ऐसे में दोबारा राष्ट्रपति बने मुथारिका ने कहा कि हमारा देश संकट में है, न खाना है, न विदेशी मुद्रा। उन्होंने कहा कि हम देश को सुधारेंगे। मैं दूध-शहद का वादा नहीं करता, लेकिन मेहनत का जरूर करता हूं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US Shooting: पढाई के लिए अमेरिका गए भारतीय छात्र की गोलीमार कर हत्या, सदमे में परिवार; सरकार से की ये मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई का किया वादा
येल यूनिवर्सिटी से पढ़े कानून विशेषज्ञ मुथारिका ने भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई का वादा किया। हालांकि, उनके पहले कार्यकाल में भी उन पर घोटालों के आरोप लगे थे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से निवेश की अपील की और कहा कि मलावी को दान नहीं, साझेदारी चाहिए। इसके साथ ही मुथारिका ने उन्होंने अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ का भ्रष्टाचार विरोधी प्रयासों में साथ देने के लिए धन्यवाद दिया।


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी बधाई
मुथारिका ने बताया कि उन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से बधाई संदेश मिला है। जल्द ही मलावी का एक प्रतिनिधिमंडल अमेरिका जाएगा, ताकि वहां की कटौती की गई आर्थिक सहायता को लेकर बातचीत की जा सके।

ये भी पढ़ें:- खत्म हो जाएगा गाजा युद्ध?: ट्रंप के योजना के तहत इस्राइली सेना ने भी तेज की तैयारी; बंधकों की रिहाई पर जोर

समझिए कैसे हुई राजनीति में वापसी? 
गौरतलब है कि मुथारिका पहले भी 2014 से 2020 तक मलावी के राष्ट्रपति रह चुके हैं। लेकिन 2019 में हुए चुनाव में जीत के बावजूद कोर्ट ने गड़बड़ियों के चलते नतीजे रद्द कर दिए थे और 2020 में फिर से चुनाव कराने का आदेश दिया गया था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब फिर से 85 साल में मालवी के राष्ट्रपति बने मुथारिका पर आर्थिक संकट से जुझ रहे देश को आगे लाने की जिम्मेदारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed