फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America Shooting Hyderabad student Chandrashekhar killed in Dallas USA

US Shooting: अमेरिका में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, सदमे में परिवार; CM रेड्डी बोले- हरसंभव मदद करेंगे

Sat, 04 Oct 2025 07:04 PM IST
शुभम कुमार व्लर्ड डेस्क अमर उजाला, वॉशिंगटन
व्लर्ड डेस्क अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 04 Oct 2025 07:04 PM IST
सार

अमेरिका के डलास में गैस स्टेशन पर काम कर रहे हैदराबाद के छात्र चंद्रशेखर पोल की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। बीडीएस की पढ़ाई के बाद चंद्रशेखर 2023 में अमेरिका गए थे। घटना के पता चलने के बाद बीआरएस विधायक सुधीर रेड्डी और पूर्व मंत्री टी हरीश राव शनिवार को चंद्रशेखर के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की।

विज्ञापन
America Shooting Hyderabad student Chandrashekhar killed in Dallas USA
अमेरिका में भारतीय छात्र की हत्या - फोटो : एक्स@ANI

विस्तार

अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां डलास में शहर में शुक्रवार रात अज्ञात हमलावरों ने हैदराबाद के रहने वाले 27 वर्षीय चंद्रशेखर पोल नामक एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना उस समय हुई जब चंद्रशेखर एक गैस स्टेशन पर काम कर रहे थे। इस घटना के सामने आने के बाद से चंद्रशेखर के परिवार में शोक की लहर दौड़ उठी। परिवार ने भारत सरकार और तेलंगाना सरकार से अनुरोध किया है कि चंद्रशेखर के पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन


वहीं तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने छात्र की मौत पर शोक जताया और परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बता दें कि चंद्रशेखर ने हैदराबाद से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी बीडीएस (डेंटल सर्जरी) की पढ़ाई पूरी करने के बाद दो साल पहले यानी 2023 में उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए थे। वहां मास्टर्स की डिग्री छह महीने में पूरी कर ली थी और फिर नौकरी की तलाश में थे। इस बीच अपने खर्च चलाने के लिए वे गैस स्टेशन पर पार्ट-टाइम काम कर रहे थे, जब उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- PM Modi: मुंबई के दूसरे हवाई अड्डे का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, दिसंबर में शुरू होंगी वाणिज्यिक उड़ानें
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार ने लगाई सरकार से मदद की गुहार
चंद्रशेखर की हत्या की खबर जैसे ही भारत पहुंची, हैदराबाद स्थित उनके घर में मातम छा गया। परिवार ने भारत सरकार और तेलंगाना सरकार से अपील की है कि चंद्रशेखर का शव जल्द से जल्द भारत वापस लाया जाए, ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके। 

गहरे सदमे में परिवार, सरकार से मदद की उम्मीद
चंद्रशेखर की मां ने कहा कि हमें उनके दोस्त के माता-पिता से पता चला कि कल रात उन्हें काले लोगों ने गोली मार दी। हम चाहते हैं कि केंद्र और राज्य सरकारें भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और जल्द से जल्द मेरे बेटे की लाश वापस भारत लाएं। वहीं चंद्रशेखर के भाई ने बताया कि उन्होंने बहुत पैसे खर्च करके अपने भाई को अमेरिका भेजा था। हमने सुना है कि वह मारे गए हैं। हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि उनके शव को भारत वापस लाया जाए।

ये भी पढ़ें:- Politics: रूस-पाकिस्तान के सैन्य सौदे पर भारत में सियासी बवाल, कांग्रेस ने पीएम मोदी की कूटनीति पर उठाए सवाल

बीआरएस विधायकों ने चंद्रशेखर से की मुलाकात

घटना के पता चलने के बाद बीआरएस विधायक सुधीर रेड्डी और पूर्व मंत्री टी हरीश राव शनिवार को चंद्रशेखर के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। हरीश राव ने इस घटना को बहुत ही दुखद और पीड़ादायक बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि जिस बेटे को माता-पिता ने ऊंचाइयों तक पहुंचने का सपना देखा था, उसकी ऐसी असमय मृत्यु किसी भी परिवार के लिए बहुत बड़ा दुख है। हम बीआरएस की ओर से राज्य सरकार से मांग करते हैं कि चंद्रशेखर का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जाए।

भारतीय दूतावास ने जताया शोक
इस दुखद घटना पर भारत के ह्यूस्टन स्थित वाणिज्य दूतावास ने गहरा शोक व्यक्त किया है। दूतावास ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ह्यूस्टन स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास चंद्रशेखर पोल की दुखद मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है। हम उनके परिवार के संपर्क में हैं और हर संभव सहायता दे रहे हैं। दूतावास ने आगे बताया कि स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और भारतीय अधिकारी इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed