फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Peshawar High Court bars Pak authorities from arresting PTI Leader Asad Qaiser World News in Hindi

World News: पाकिस्तान नेशनल असेंबली के पूर्व स्पीकर कैसर की गिरफ्तारी पर रोक; मेक्सिको में भूकंप के तेज झटके

Fri, 08 Dec 2023 03:41 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 08 Dec 2023 03:41 AM IST
सार

पेशावर हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई 12 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी है।

विज्ञापन
Peshawar High Court bars Pak authorities from arresting PTI Leader Asad Qaiser World News in Hindi
World News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी  के नेता और नेशनल असेंबली के पूर्व स्पीकर असद कैसर को पेशावर हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाईकोर्ट ने पहले से दर्ज मामलों में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। गुरुवार को सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता ने अदालत से जवाब तैयार करने के लिए कुछ समय देने को कहा। इस पर न्यायमूर्ति इश्तियाक इब्राहिम ने कहा कि महाधिवक्ता का जवाब अगली सुनवाई में सुना जाएगा। साथ ही जज ने आदेश दिया कि कैसर को अलगी सुनवाई तक किसी भी मामले में गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए। अदालत इस मामले में एक विशेष कानूनी सहायक भी नियुक्त करेगी। मामले की सुनवाई 12 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन

मेक्सिको के कुछ हिस्सों में भूकंप के तेज झटके
मेक्सिको के कुछ हिस्सों में स्थानीय समयानुसार गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप से देश की राजधानी मेक्सिको सिटी में कई इमारतें हिल गईं और घबराए लोग सड़कों पर आ गए। हालांकि, अभी जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.8 दर्ज की गई। इसका केंद्र मेक्सिको सिटी के दक्षिण में प्यूब्ला राज्य में जमीन से 27 मील (44 किमी) की गहराई में था। मेक्सिको सिटी के मेयर मार्टी बट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि राजधानी में नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। राज्य के गवर्नर के अनुसार, प्यूब्ला में भी नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं थी। रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के झटकों के बाद पूरे मेक्सिको सिटी में अलार्म बजने लगे, जिससे लोग व्यवसायों और घरों से बाहर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इमरान की पत्नी और वकील के ऑडियो लीक पर रिपोर्ट मांगी
इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम से इस बारे में एक रिपोर्ट पेश करने को कहा कि पूर्व पीएम इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी और उनके वकील लतीफ खोसा के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत की ऑडियो ‘क्लिप’ कथित तौर पर लीक होने के पीछे किसका हाथ था। अदालत ने वार्ता की क्लिप की फोरेंसिक जांच करने के लिए भी कहा ताकि यह पता चल सके कि यह कहां से जारी किया गया। इस क्लिप से संकेत मिलता है कि जब पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जेल में हैं, उनके परिवार में सब कुछ ठीक नहीं है।

विज्ञापन

अमेरिका में पाक से कानून का शासन बनाए रखने की अपील
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश कर पाकिस्तान से लोकतांत्रिक संस्थाओं, मानवाधिकारों और कानून का शासन बनाए रखने का आग्रह किया गया है। इस सप्ताह कांग्रेसी मिच मैककॉर्मिक और डैन किल्डी द्वारा प्रतिनिधि सभा में पेश किए गए प्रस्ताव में पाकिस्तान में लोकतंत्र के लिए मजबूत समर्थन किया गया। ‘संसद की   विदेश मामलों की समिति’ को भेजे गए  प्रस्ताव में कहा गया है कि यह पाकिस्तान के लोगों की लोकतंत्र में भागीदारी को दबाने के प्रयासों की निंदा करता है।

भारत में जन्मे डॉ. समीर शाह को चुना गया बीबीसी का नया अध्यक्ष
टीवी प्रोडक्शन और पत्रकारिता में 40 वर्षों से अधिक के अनुभव वाले भारत में जन्मे मीडिया दिग्गज डॉ. समीर शाह को बीबीसी के नए अध्यक्ष के रूप में ब्रिटेन सरकार के पसंदीदा उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है। 71 वर्षीय शाह रिचर्ड शार्प की जगह लेंगे, जिन्हें पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन के साथ हुई चर्चा लीक होने व जांच बिठाने के बाद इस्तीफा देना पड़ा था। 

रूस में 17 मार्च को राष्ट्रपति चुनाव
रूस के सांसदों ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए पांचवीं बार चुनाव लड़ने का मार्ग प्रशस्त करते हुए देश में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराने की तारीख 17 मार्च 2024 तय की है। रूसी संसद के ऊपरी सदन ‘फेडरेशन काउंसिल’ के सदस्यों ने तिथि निर्धारित करने वाले एक डिक्री को मंजूरी देने के लिए सर्वसम्मति से मतदान किया। पुतिन (71) ने अभी तक चुनाव लड़ने के अपने इरादे की घोषणा नहीं की है लेकिन चुनाव की तारीख तय होने के साथ उनके आगामी दिनों में ऐसा करने की उम्मीद है। फेडरेशन काउंसिल की स्पीकर वेलेंतीना मतवियेंको ने कहा, उच्च सदन का फैसला चुनाव मुहिम की शुरुआत का प्रतीक है। पुतिन द्वारा किए गए सांविधानिक सुधारों के तहत वह दो बार और छह वर्षीय कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ सकते हैं। रूसी सियासत पर कड़ी पकड़ के साथ पुतिन की जीत तय मानी जा रही है।

अब भारत-भूटान मिलकर रोकेंगे दक्षिण एशिया में वन्यजीव तस्करी
दक्षिण एशिया में लुप्तप्राय वन्यजीवों की तस्करी रोकने के लिए भारत, भूटान, नेपाल और बांग्लादेश एकसाथ प्रयास करेंगे। बीते दिनों इन देशों के अधिकारियों ने भारत में इसका प्रशिक्षण भी लिया। द भूटान लाइव के अनुसार, इस महत्वपूर्ण पहल के लिए चारों देशों ने अपनी संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक संयुक्त परियोजना शुरू की। इसके प्रथम चरण में देहरादून में हुई प्रशिक्षण कार्यशाला भी शामिल है। प्रशिक्षण में वन विभागों, सीमा शुल्क, पुलिस और अर्धसैनिक बलों का प्रतिनिधित्व करने वाले कुल 34 अधिकारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed