{"_id":"62a334f4fc0c4571b76634f1","slug":"pervez-musharraf-health-former-pakistan-president-pervez-musharraf-condition-is-critical-ill-for-a-long-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pervez Musharraf Health: परवेज मुशर्रफ की हालत नाजुक, परिवार ने कहा- वे इस स्थिति में, जहां से रिकवरी संभव नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pervez Musharraf Health: परवेज मुशर्रफ की हालत नाजुक, परिवार ने कहा- वे इस स्थिति में, जहां से रिकवरी संभव नहीं
Fri, 10 Jun 2022 06:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 10 Jun 2022 06:52 PM IST
सार
रिपोर्ट्स की मानें तो मुशर्रफ को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। मुशर्रफ को दिल और अन्य बीमारियों की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
परवेज मुशर्रफ
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को लेकर शुक्रवार को बड़ी खबर आई। बताया जा रहा है कि दुबई में उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मुशर्रफ को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। मुशर्रफ को दिल और अन्य बीमारियों की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे दुबई के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं।
मुशर्रफ के करीबी सहयोगी और पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने बताया कि मुशर्रफ संयुक्त अरब अमीरात के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मुशर्रफ को वेंटिलेटर पर रखा गया है। इमरान खान सरकार में सूचना मंत्री रहे फवाद चौधरी एक समय में मुशर्रफ के प्रवक्ता थे।
विज्ञापन
चौधरी ने कहा कि उन्होंने मुशर्रफ के बेटे से बात की है, जिन्होंने पूर्व राष्ट्रपति के बीमार होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मैंने अभी दुबई में जनरल मुशर्रफ के बेटे बिलाल से फोन पर बात की है, जिन्होंने पिता के वेंटिलेटर पर होने की पुष्टि की।
इस बीच ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग के अध्यक्ष इफजाल सिद्दीकी ने कहा कि जनरल परवेज मुशर्रफ घर पर हैं और मामूली रूप से बीमार हैं। कृपया फर्जी खबरों पर ध्यान नहीं दें। उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ करें।
परिवार ने ट्विटर पर दी जानकारी
हालांकि, मुशर्रफ के ट्विटर हैंडल पर शाम छह बजे एक संदेश डाला गया। इसके मुताबिक, वह वेंटिलेटर पर नहीं हैं। अपनी बीमारी (एमाइलॉयडोसिस) की जटिलता के कारण पिछले तीन सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं। वह इस हालत में पहुंच गए हैं, जहां से रिकवर होना संभव नहीं है। उनके कई अंग खराब हो चुके हैं। आप सभी उनके लिए दुआ करें।
मार्च 2016 में दुबई गए थे मुशर्रफ
मुशर्रफ को पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या और लाल मस्जिद के मौलवी के मारे जाने के मामले में भगोड़ा घोषित किया गया है। पूर्व सैन्य शासक इलाज के लिए मार्च 2016 में दुबई गए थे और तब से वापस नहीं लौटे हैं।
कोर्ट ने सुनाई है फांसी की सजा
पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ को विशेष अदालत ने 2019 में देशद्रोह का दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई थी। वह पाकिस्तान के इतिहास में पहले सैन्य शासक हैं, जिन्हें मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है। वह 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अपदस्थ कर सत्ता पर काबिज हुए और 2008 तक सत्ता संभाली। मुशर्रफ पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहने के अलावा पाकिस्तान की सेना के मुखिया भी रह चुके हैं। करगिल की लड़ाई के लिए मुशर्रफ को ही सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया जाता है। उन्होंने नवाज शरीफ का तख्तापलट किया था।
2013 में देशद्रोह का मामला दर्ज किया था
मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सरकार ने पूर्व-सेना प्रमुख के खिलाफ नवंबर 2007 में अतिरिक्त संवैधानिक आपातकाल लगाने के खिलाफ 2013 में देशद्रोह का मामला दर्ज किया था, जिसके चलते कई श्रेष्ठ न्यायालय के न्यायाधीशों को जेल में डाल दिया गया था। साथ ही 100 से अधिक न्यायाधीशों की बर्खास्तगी की गई थी।