फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Peru Stakes Claim To World's Oldest Human Marcelino Abad, Born In 1900

World's Oldest Human: दुनिया के सबसे बूढ़े इंसान को लेकर इस देश का दावा, कहा- 1900 में पैदा हुआ है यह शख्स

Wed, 10 Apr 2024 10:08 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लीमा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लीमा Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 10 Apr 2024 10:08 AM IST
सार

एक अधिकारी ने कहा कि कई लोग दावा कर रहे हैं कि वह सबसे बूढ़े व्यक्ति हैं। इन दावों की पुष्टि करने के लिए आधिकारिक दस्तावेजों और अन्य सबूतों की जांच एक विशेषज्ञ टीम द्वारा की जाएगी। 

विज्ञापन
Peru Stakes Claim To World's Oldest Human Marcelino Abad, Born In 1900
मार्सेलिनो अबाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पेरू में पैदा हुए एक शख्स को लेकर दावा किया जा रहा कि वह दुनिया का सबसे बूढ़ा इंसान हो सकता है। बताया जा रहा कि शख्स 1900 में पैदा हुआ है। देश की सरकार का दावा है कि हुआनुको के मध्य पेरू क्षेत्र के स्थानीय निवासी मार्सेलिनो अबाद की उम्र 124 है। इसकी वजह से वह दुनिया के सबसे बूढ़े इंसान होंगे। 

विज्ञापन


ऐसे बिताए 12 दशक
सरकार ने कहा, 'हुआनुको की वनस्पतियों और जीवों के बीच, मार्सेलिनो अबाद टॉलेंटिनो या 'माशिको' जीवन को शांति से जीना जानते हैं। उनके स्वास्थ्य और व्यक्तित्व में यह साफ दिखता है कि वह कितने शांत स्वभाव के हैं। इसी व्यवहार की वजह से वह 12 दशक पार कर चुके हैं। पांच अप्रैल को मार्सेलिनों ने 124वां जन्मदिन मनाया है। 
विज्ञापन


कई लोगों ने किया आवेदन
पेरू के अधिकारियों का कहना है कि वे अबाद का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करवाने में मदद कर रहे हैं। निकाय के एक प्रवक्ता का कहना है कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए कई लोगों ने आवेदन किया है, जो यह दावा कर रहे हैं कि वो सबसे बूढ़े व्यक्ति हैं। इन दावों की पुष्टि करने के लिए आधिकारिक दस्तावेजों और अन्य सबूतों की जांच एक विशेषज्ञ टीम द्वारा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सबसे उम्रदराज व्यक्ति की उम्र 111
गौरतलब है, फिलहाल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे उम्रदराज व्यक्ति की उम्र 111 है। वह ब्रिटेन के रहने वाले हैं। इन्हें वेनेजुएला के एक व्यक्ति की मौत के बाद यह खिताब मिला था, जो 114 वर्ष का था। सबसे बुजुर्ग जीवित महिला 117 वर्ष की है।


कौन हैं आबाद
आबाद का जन्म छोटे से शहर चगला में हुआ था। पेरू सरकार ने 2019 में उन्हें आईडी और पेंशन दी, जिससे उन्हें पहचान मिली। पांच अप्रैल को अपना 124वां जन्मदिन मनाया था। आबाद का कहना है कि उनके इतने सालों तक जीने का रहस्य फलों से भरपूर आहार है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed