{"_id":"6100c6228ebc3e0946781543","slug":"people-vaccinated-against-covid-19-in-high-risk-zone-of-us-resume-wearing-masks","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में फिर कोरोना का कहर: एक दिन में 60 हजार से ज्यादा मामले, वैक्सीनेट हुए लोगों को फिर लगाना होगा मास्क","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में फिर कोरोना का कहर: एक दिन में 60 हजार से ज्यादा मामले, वैक्सीनेट हुए लोगों को फिर लगाना होगा मास्क
Wed, 28 Jul 2021 08:21 AM IST
प्रशांत कुमार
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 28 Jul 2021 08:21 AM IST
सार
कोरोना के डेल्टा वैरिएंट की अब तक करीब 85 देशों में पहचान की जा चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे अब तक का सबसे ज्यादा संक्रामक वैरिएंट बताया है, जो वैक्सीनेट हो चुके लोगों को भी बड़ी तेजी से अपना शिकार बना रहा है। ज्यादा संक्रमण वाले इलाकों में टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों को भी मास्क पहनने को कहा गया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में कोरोना फिर से कहर बरपाना शुरू कर दिया है। कोरोना का डेल्टा वैरिएंट लोगों को तेजी से अपना शिकार बना रहा है। एक दिन में 60 हजार नए मामले आने से हड़कंप मच गया है। अमेरिका के हाई रिस्क वाले इलाकों में वैक्सीनेट हो चुके लोगों को फिर से मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है।
विज्ञापन
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन डायरेक्टर रोशेल वेलेंस्की ने इस दौरान यह बताया कि वैक्सीन असरदार है, लेकिन कोरोना के डेल्टा वैरिएंट की वजह से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में खुद को और सोसाइटी के बचाव के लिए मास्क पहनना जरूरी है। सीडीसी ने कहा कि ज्यादा संक्रमण वाले इलाकों में टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों को भी मास्क पहनना होगा।
विज्ञापन
24 घंटे में 60 हजार नए केस
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना के 60 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। एक दिन में इतनी ज्यादा संख्या आने से विशेषज्ञ और डॉक्टर भी हैरान हैं। वहीं राष्ट्रपति बाइडेन भी कोरोना केस बढ़ने को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका टीकाकरण अभियान को और बेहतर करने पर जोर देगा।
विज्ञापन
85 देशों में डेल्टा वैरिएंट की पहचान
सीडीसी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना के डेल्टा वैरिएंट का प्रभाव दक्षिण अमेरिका में ज्यादा है। यहां पर रोजना बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित लोग पाए जा रहे हैं। कोरोना के डेल्टा वैरिएंट की अब तक करीब 85 देशों में पहचान की जा चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे अब तक का सबसे ज्यादा संक्रामक वैरिएंट बताया है, जो वैक्सीनेट हो चुके लोगों को भी बड़ी तेजी से अपना शिकार बना रहा है