फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   people arrested in UK stabbing murder of an Indian student have been released on bai

UK: भारतीय छात्र की हत्या के मामले में गिरफ्तार पांच संदिग्ध जमानत पर रिहा, चश्मदीदों से सूचना देने की अपील

Sun, 30 Nov 2025 11:10 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 30 Nov 2025 11:10 PM IST
सार

UK: मध्य इंग्लैंड में हरियाणा के छात्र की सड़क पर चाकू मारकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार पांच संदिग्धों को पुलिस ने जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस ने चश्मदीदों से जानकारी देने की अपील की है ताकि मामले की जांच में मदद मिल सके।

विज्ञापन
people arrested in UK stabbing murder of an Indian student have been released on bai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

मध्य इंग्लैंड में पिछले हफ्ते एक भारतीय छात्र (30 वर्षीय) की चाकू घोंपकर हत्या के मामले में यहां की वेस्ट मर्सिया पुलिस ने चश्मदीदों से सूचना देने की अपील की है। हत्या के संदेह में गिरफ्तार किए गए पांच लोगों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


हालांकि, ब्रिटेन की पुलिस ने अब तक पीड़ित की आधिकारिक रूप से पहचान नहीं बताई है। भारत से मिली रिपोर्ट के मुताबिक मृतक छात्र की पहचान हरियाणा के चरखी दादरी जिले के निवासी विजय कुमार श्योराण के रूप में हुई है। श्योराण पर यहां सड़क पर जाते समय चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वेस्ट मर्सिया पुलिस ने एक बयान में कहा, 25 नवंबर को सुबह करीब 4:15 बजे वॉर्सेस्टर के बारबोर्न रोड पर अधिकारियों को एक व्यक्ति गंभीर अवस्था में मिला था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दित्वाह चक्रवात: कोलंबो में फंसे 323 भारतीय वापस लाए गए, श्रीलंका में से मरने वालों की संख्या 334 हुई
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया, हत्या के संदेह में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। एक और व्यक्ति को भी हत्या के संदेह में पकड़ा गया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 वेस्ट मर्सिया के डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर ली होलहाउस ने कहा, मैं उन सभी लोगों से अपील करता हूं, जिनके पास कोई भी ऐसी जानकारी है जिससे हमारी पूछताछ में मदद मिल सकती है, कृपया आगे आएं। उन्होंने कहा कि एक छोटी सी जानकारी भी पुलिस जांच में बेहद उपयोगी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed