फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pentagon lockdown after shooting on bus platform outside news in Hindi

अमेरिका: पेंटागन ने लॉकडाउन हटाया, गोलीबारी की घटना के बाद लिया गया था फैसला

Tue, 03 Aug 2021 10:02 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 03 Aug 2021 10:02 PM IST
सार

अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन की इमारत के बाहर स्थित एक मेट्रो बस प्लेटफॉर्म पर गोलीबारी की घटना की जानकारी सामने आने के बाद पूरे इलाके में लॉकडाउन लगा दिया गया। बाद में घटनास्थल सुरक्षित होने के बाद लॉकडाउन हटा दिया गया। 

विज्ञापन
Pentagon lockdown after shooting on bus platform outside news in Hindi
पेंटागन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पेंटागन की इमारत के बाहर एक बस प्लेटफॉर्म पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद यहां लॉकडाउन लगा दिया गया। कुछ देर बाद घटना स्थल सुरक्षित हो जाने के बाद लॉकडाउन हटा दिया गया और लोगों को आवाजाही की अनुमति दे दी गई है। 
विज्ञापन


पेंटागन फोर्स प्रोटेक्शन एजेंसी ने इस बारे में पहले बताया था कि पेंटागन ट्रांजिट सेंटर पर एक घटना के चलते पेंटागन में लॉकडाउन लगा दिया गया था। घटना स्थल अब सुरक्षित है। यह अभी भी एक एक्टिव क्राइम सीन है। पेंटागन में परिवहन को पेंटागन सिटी के लिए बदल दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार बस प्लेटफॉर्म पर गोलीबारी की जानकारी पेंटागन फोर्स प्रोटेक्शन एजेंसी की ओर से पेंटागन वर्कफोर्स को भेजे गए एक संदेश में दी गई थी। इस बस प्लेटफॉर्म का उपयोग कई बस लाइनों के लिए होता है।


लॉकडाउन हटने से पहले पेंटागन फोर्स प्रोटेक्शन एजेंसी के प्रवक्ता क्रिस लेमैन ने बताया था इलाका सुरक्षित नहीं है। इसके साथ ही लोगों से इस इलाके से दूर रहने की अपील भी की गई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed