फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pentagon documents leak poses seriou risk to US national security, officials still finding details news and up

US: 'पेंटागन से लीक हुए दस्तावेज राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', अफसर बोले- यह कैसे हुआ, अभी पता नहीं

Tue, 11 Apr 2023 09:35 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 11 Apr 2023 09:35 AM IST
सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जो दस्तावेज लीक हुए हैं, वे सिर्फ रूस और यूक्रेन युद्ध से ही नहीं जुड़े हैं, बल्कि अमेरिका की आंतरिक सुरक्षा और अमेरिका के साथी देशों के बारे में भी अति-संवेदनशील जानकारी वाले हैं।

विज्ञापन
Pentagon documents leak poses seriou risk to US national security, officials still finding details news and up
अमेरिका का रक्षा विभाग पेंटागन - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के केंद्र पेंटागन से लीक हुए गुप्त दस्तावेजों का मसला अब बाइडन प्रशासन के गले की फांस बनता जा रहा है। सोमवार को पेंटागन के अधिकारियों ने यह माना कि इन डॉक्यूमेंट्स का लीक होना अमेरिकी की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पेंटागन ने कहा था कि यूक्रेन युद्ध से जुड़े उसके कई दस्तावेज लीक हो गए हैं। इसे लेकर विभाग ने जांच भी बिठाई है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि इस मामले की जांच अमेरिका के न्याय मंत्रालय की ओर से की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जो दस्तावेज लीक हुए हैं, वे सिर्फ रूस और यूक्रेन युद्ध से ही नहीं जुड़े हैं, बल्कि अमेरिका की आंतरिक सुरक्षा और अमेरिका के साथी देशों के बारे में भी अति-संवेदनशील जानकारी वाले हैं। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय में सार्वजनिक मामलों के उपमंत्री क्रिस मीघर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जो भी दस्तावेज ऑनलाइन वायरल हुए हैं, वे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम पैदा करते हैं और उनसे गलत सूचना फैलने का खतरा भी पैदा हो गया है। 
विज्ञापन


'कैसे लीक हुए, किस-किस तक पहुंचे, पता लगाने की कोशिश जारी'
उन्होंने कहा, "हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे कि यह लीक कैसे हुआ, साथ ही इससे कितना नुकसान हुआ है। इसके अलावा यह जांच भी की जा रही है कि किस तरह की सूचना लीक हुई है और किस-किस के पास पहुंच चुकी है।" गौरतलब है कि बीते दिनों में ट्विटर, टेलीग्राम और डिस्कॉर्ड जैसी सोशल मीडिया साइट्स पर कुछ दस्तावेजों की फोटोज वायरल हुई हैं, जिन्हें पेंटागन के लीक दस्तावेज बताया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दस्तावेज पिछले एक महीने से वायरल हो रहे हैं, हालांकि मीडिया की नजर में यह पिछले हफ्ते ही आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंटागन की टीम परख रही दस्तावेजों की विश्वसनीयता
मीघर ने इस बात पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि जो दस्तावेज मीडिया में वायरल हुए हैं, वे असली हैं या नहीं। हालांकि, उन्होंने यह कहा कि जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, वे कुछ संवेदनशील जानकारी लीक करती दिख रही हैं। पेंटागन की एक टीम इन डॉक्यूमेंट्स की विश्वसनीयता परख रही है। 



उन्होंने कहा कि जो फोटोज वायरल हुई हैं, उनमें दस्तावेजों को उसी फॉर्मेट में दिखाया गया है, जिसमें हम अपने वरिष्ठ नेताओं को रूस और यूक्रेन से जुड़े अभियानों को लेकर अपडेट देते थे। इसके अलावा हमारे खुफिया अपडेट भी इसी तरह के डॉक्यूमेंट्स में दिए जाते हैं। हालांकि, वायरल तस्वीरों में कुछ छोटे बदलाव भी दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed