फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pension Reforms: Miscreants target President's family in France, attack on first lady's nephew

France: हिंसक हुए पेंशन सुधार के खिलाफ प्रदर्शन, उपद्रवियों ने राष्ट्रपति की पत्नी के परिवार पर किया हमला

Wed, 17 May 2023 08:18 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 17 May 2023 08:18 AM IST
सार

इस घटना को अस्वीकार्य बताते हुए इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि वह पेंशन सुधार नीति के साथ डटे रहेंगे, जिसमें रिटायर्मेंट आयु 62 से बढ़ाकर 64 करने की मांग की गई है। फ्रांस के अन्य राजनेताओं ने भी इस घटना की निंदा की है। 

विज्ञापन
Pension Reforms: Miscreants target President's family in France, attack on first lady's nephew
Emmanuel Macron with his wife - फोटो : Social Media

विस्तार

फ्रांस में पेंशन सुधार नीति के खिलाफ इमैनुएल मैक्रों की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन के बीच राष्ट्रपति मैक्रों की पत्नी ब्रिजेट मैक्रों के भजीते पर हमला किया गया। यह कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले भी उनके परिवार को निशाना बनाया जा चुका है। 
विज्ञापन


ब्रिजेट ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा- "मैं अपने परिवार के साथ हूं। उनके साथ मैं कल रात 11 बजे से लगातार संपर्क में हूं। मैंने कई बार ऐसी हिंसा की निंदा की है, जो केवल बुरे का ही नेतृत्व करता है।" 
विज्ञापन


30 वर्षीय  ज्यां बैप्टिस्ट ट्रॉगने उत्तरी फ्रांस के एमियन्स में पारिवारिक चॉकलेट की दुकान चलाते हैं। बता दें कि ब्रिजेट मैक्रों का परिवार लगातार छह पीढ़ियों से ही चॉकलेट का कारोबार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके रिश्तेदार ने बताया कि वह चॉकलेट की दुकान से अपने घर की तरफ जा रहा था तभी हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। उनके पिता ज्यां एलेक्जेंडर ट्रॉगने ने बताया कि भागने से पहले हमलावरों ने राष्ट्रपति, उनकी पत्नी और परिवार वालों के खिलाफ अपशब्द भी कहे।


इस घटना को अस्वीकार्य बताते हुए इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि वह पेंशन सुधार नीति के साथ डटे रहेंगे, जिसमें रिटायर्मेंट आयु 62 से बढ़ाकर 64 करने की मांग की गई है। फ्रांस के अन्य राजनेताओं ने भी इस घटना की निंदा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed