फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Paris attack: Suicide bomber said, i have to suicide blast but I couldn't do

पेरिस हमला: 'खुद को बम से उड़ाना था पर मन बदल गया'

Sun, 20 Mar 2016 04:48 PM IST
Updated Sun, 20 Mar 2016 04:48 PM IST
विज्ञापन
Paris attack: Suicide bomber said, i have to suicide blast but I couldn't do
इस आतंकी को आत्मघाती हमला करने के मिले थे निर्देश - फोटो : BBC

पेरिस हमलों की जांच कर रहे फ्रांसीसी जांचकर्ताओं का दावा है कि संदिग्ध हमलावर सालाह अब्देसलाम ने उन्हें बताया कि योजना के मुताबिक उसने खुद को बम से उड़ाना था लेकिन फिर उसका मन बदल गया।

विज्ञापन


तेरह नवंबर को पेरिस में हुए हमलों में 130 लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे। खुद को इस्लामिक स्टेट कहने वाले चरमपंथी संगठन ने हमलों की जिम्मेदारी ली थी। उस घटना के बाद से ही अब्देसलाम फरार थे और शुक्रवार को उन्हें बेल्जियम के ब्रसेल्स शहर से एक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


फ्रांस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहले से ही 5000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए हुए हैं और अब ये सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

बेल्जियम ने अब्देसलाम पर आतंकवाद से जुड़े आरोप लगाए

Paris attack: Suicide bomber said, i have to suicide blast but I couldn't do
सुरक्षा कर्मचारी - फोटो : BBC

फ्रांस के गृह मंत्री बर्नार्ड काजनोव ने कहा कि हमले का खतरा बहुत ज्यादा है। वहीं अब्देसलाम के वकील का कहना है कि वो बेल्जियम की पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं।

बेल्जियम ने अब्देसलाम पर आतंकवाद से जुड़े आरोप लगाए हैं। लेकिन वो खुद को फ्रांस प्रत्यर्पित किए जाने का विरोध कर रहे हैं। गिरफ्तारी की कार्रवाई के दौरान अब्देसलाम के पैर में गोली लगी थी।

पुलिस को उम्मीद है कि उनकी गिरफ़्तारी से आईएस की योजनाओं और उसे मिलने वाली आर्थिक मदद के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed