फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Palestinian imam controversial statement corona omicron surge because of muslim rulers who allow homosexuality

ये क्या बोल गए इमाम : समलैंगिकता से फैला ओमिक्रॉन, मुस्लिस शासकों के खिलाफ एकजुट होने की अपील

Mon, 27 Dec 2021 03:36 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 27 Dec 2021 03:36 PM IST
सार

फिलिस्तीन के एक इमाम शेख इस्साम अमीरा ने कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम शासकों ने समलैंगिकता को अनुमति दी है, जिससे ओमिक्रॉन का फैला हो रहा है। 

विज्ञापन
Palestinian imam controversial statement corona omicron surge because of muslim rulers who allow homosexuality
ओमिक्रॉन वेरिएंट(सांकेतिक) - फोटो : Pixabay

विस्तार

फिलिस्तीन के एक इमाम शेख इस्साम अमीरा ने कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर एक अजीबोगरीब बयान दिया। उन्होंने कहा है कि इजरायल के मुस्लिम शासकों के गलत आचरण और व्यवहार के कारण ओमिक्रॉन का फैलाव हो रहा है।  यरुशलम के अल-अक्सा मस्जिद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शासक समलैंगिकता की अनुमति देते हैं और नारीवादी संगठनों का पालन करते हैं, इसलिए कोरोना अपने 'भारतीय संस्करण' और ओमिक्रॉन रूप में पूरी दुनिया में फैल गया है। बता दें कि इस्लामिक इमाम शेख कोरोना के डेल्टा वैरिएंट को भारतीय वैरिएंट कहकर संबोधित किया। 

विज्ञापन


उन्होंने मुस्लिम शासकों पर निशाना साधते हुए कहा, 'ये हमारे उन शासकों के कारण फैला है जो समलैंगिकता को अनुमति देकर उसे बढ़ावा देते हैं । ये हमारे उन शासकों के कारण फैला जो नारीवादी संगठनों, सीईडीएडब्ल्यू (महिलाओं के खिलाफ भेदभाव के उन्मूलन पर समिति ) का पालन करते हैं और लैंगिक मुद्दों पर बड़े-बड़े मंचों पर बातें करते हैं।ये सभी आज नई-नई बीमारियों के प्रसार के कारण हैं, जो हमारे पूर्वजों के बीच मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


 मुसलमानों से एकजुट होने की अपील
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अमीरा को मस्जिद में मुस्लिम शासकों और मीडिया के खिलाफ बोलते हुए सुना जा सकता है।  वो मीडिया को काफिर बताते हुए लोगों से कह रहे हैं कि जिन शासकों के कारण ये विपत्ति आई है, उनके खिलाफ सभी मुसलमानों को एकजुट होना चाहिए। अमीरा ने आगे कहा कि  अगर सरकार और मीडिया वायरस के बारे में लोगों को नहीं बताते तो ये वायरस नहीं फैलता।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमीरा वीडियो में कह रहे हैं, 'यह घृणा क्यों फैली है? कोरोनावायरस,अपने भारतीय संस्करण और ओमिक्रॉन वैरिएंट के साथ क्यों फैल गया है? ये कौन से नाम हैं, ये रोग, जो हमारे पूर्वजों को नहीं पता थे? इसका कारण साफ है। अनैतिकता लोगों के बीच इस हद तक नहीं फैली कि वो सभी को बताते चलें। फिर ये सभी बातें किसने फैलाईं? आम लोग ने? नहीं, ये काफिर और लाइसेंसी मीडिया का काम है, जो ये बातें सभी को बताता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed