फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Palestine condemns Israeli closure of Ibrahimi Mosque for 10 days

इस्राइल के इब्राहिमी मस्जिद को बंद करने की फलस्तीन ने की निंदा

Sun, 10 Jan 2021 02:21 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, रामल्ला।
एजेंसी, रामल्ला। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 10 Jan 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Palestine condemns Israeli closure of Ibrahimi Mosque for 10 days
इब्राहिमी मस्जिद - फोटो : twitter

इस्राइल ने पश्चिमी तट पर बसे हेब्रॉन शहर की प्राचीन इब्राहिमी मस्जिद को 10 दिनों के लिए बंद करने की घोषणा की है। इस्राइली अधिकारियों ने यह फैसले यहूदी देश में कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए लिया है। लेकिन फलस्तीन के अधिकारियों ने इस फैसले  की निंदा की है।

विज्ञापन


फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के धार्मिक व इस्लामी मामलों के सलाहकार महमूद अल हब्बाश ने कहा है कि इस्राइल में मस्जिद को बंद कराना एक युद्ध अपराध है। उन्होंने इसे अल-वक्फ विभाग की शक्तियों में दखल करार दिया।
विज्ञापन


बता दें कि फलस्तीन का अल वक्फ मंत्रालय अपने देश में स्थित इन पवित्र तीर्थस्थलों की निगरानी करता है। हब्बाश ने कहा कि इब्राहिमी मस्जिद में मुस्लिम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक के बाद दुनिया भर के मुसलमानों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इब्राहिमी मस्जिद हेबी एबु स्नीनेह के निदेशक ने कहा, इस्राइल का यह फैसला आधारहीन है क्योंकि मस्जिद आने वाले सभी श्रद्धालु पर्याप्त स्वास्थ्य जांच कराते हैं। वे सभी प्रोटोकॉलों जैसे मास्क पहनना और शारीरिक दूरी का ध्यान भी रखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed