{"_id":"5d1c03428ebc3e3ceb61cdd2","slug":"pakistani-pm-imran-khan-says-nawaz-zardari-can-leave-pakistan-after-withdrawing-looted-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान बोले- नहीं बरतेंगे नरमी, लूटा धन वापस करने के बाद नवाज-जरदारी छोड़ सकते हैं पाकिस्तान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इमरान बोले- नहीं बरतेंगे नरमी, लूटा धन वापस करने के बाद नवाज-जरदारी छोड़ सकते हैं पाकिस्तान
Wed, 03 Jul 2019 06:52 AM IST
Avdhesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Wed, 03 Jul 2019 06:52 AM IST
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को साफ किया कि उनकी सरकार पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और पूर्व पीएम नवाज शरीफ पर भ्रष्टाचार के मामलों में कोई नरमी नहीं बरतेगी। इस बीच उन्होंने दोनों नेताओं को प्रस्ताव दिया, ‘यदि वे (जरदारी-शरीफ) लूटे हुए पैसे वापस कर देते हैं तो उन्हें पाकिस्तान छोड़ने की अनुमति मिल जाएगी।’
इमरान ने कहा, शरीफ अपने इलाज के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो पहले उन्हें लूटा हुआ धन वापस करना चाहिए और अगर जरदारी की भी कुछ ऐसी परेशानी है तो वह भी लूटा हुआ धन वापस कर पाकिस्तान छोड़ सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, धोखाधड़ी मामलों में लिप्त लोगों को अब तक वीआईपी सुविधाएं मिल रही थीं लेकिन अब मैंने कानून मंत्रालय को आदेश दे दिया है कि ऐसे लोगों को आम कैदियों की तरह जेल में रखा जाए।
रिहाई के लिए शरीफ ने दो देशों से मांगी मदद : वहीं इमरान ने खुलासा किया कि जेल में बंद शरीफ के बेटों ने अपने पिता की रिहाई की कोशिश के लिए दो मित्र राष्ट्रों से मदद मांगने की कोशिश की है। हालांकि इमरान ने मित्र देशों के नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन कहा- इन देशों ने मुझे सिर्फ संदेश दिया कि शरीफ की रिहाई के लिए दबाव नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
इमरान ने बताया, उन्होंने मुझे कहा कि हम हस्तक्षेप नहीं करेंगे। इमरान खान जब मीडिया से शरीफ के बारे में बात कर रहे थे तब उनके साथ वित्त सलाहकार हाफिज शेख और फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के अध्यक्ष शब्बार जैदी मौजूद थे।