फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani officials will come to India on 14th March for Kartarpur Corridor

तनाव के बीच करतारपुर कॉरिडोर के लिए 14 मार्च को भारत आएंगे पाकिस्तानी अधिकारी

Wed, 06 Mar 2019 03:49 AM IST
तिवारी अभिषेक एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: तिवारी अभिषेक Updated Wed, 06 Mar 2019 03:49 AM IST
विज्ञापन
Pakistani officials will come to India on 14th March for Kartarpur Corridor
kartarpur

सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के आखिरी दिनों से जुड़े करतारपुर के गुरुद्वारा दरबार साहिब तक भारतीय श्रद्धालुओं की बिना वीजा सीधी पहुंच बनाने वाले कॉरिडोर के ड्राफ्ट एग्रीमेंट पर दोनों देशों के बीच 14 मार्च को चर्चा होगी। इसके लिए पाकिस्तानी अधिकारियों का दल 14 मार्च को ही दिल्ली पहुंचेगा। इस बात की जानकारी मंगलवार को पाकिस्तान की तरफ से भारत को दी गई। वहीं भारत ने इस बैठक के समकक्ष ही कॉरीडोर के एलाइनमेंट (मार्गरेखा) को लेकर तकनीकी स्तर पर वार्ता करने का प्रस्ताव भी रखा है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन




पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल की तरफ से भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त गौरव आहलूवालिया को पाकिस्तान के दल के 14 मार्च को पहुंचने की जानकारी दी। विदेश कार्यालय में महानिदेशक (दक्षिण एशिया व सार्क) फैसल ने साथ ही भारतीय उच्चायुक्त को इस कॉरिडोर पर अगली चर्चा के लिए भारतीय दल 28 मार्च को पाकिस्तान भेजने का आग्रह भी किया। 
विज्ञापन


बता दें कि 1522 में गुरु नानक ने करतारपुर में ही पहला गुरुद्वारा स्थापित किया था, जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांस भी ली थी। इस कारण सिख समुदाय में इस स्थान को सबसे ज्यादा अहम माना जाता है। फिलहाल यह स्थान भारतीय सीमा से महज 4 किलोमीटर दूर पाकिस्तान के नारोवाल जिले में आता है। अभी तक भारतीय श्रद्धालुओं को पंजाब के गुरदासपुर जिले में सीमा के पास लगाई गई हाई पावर दूरबीन के जरिए ही गुरुद्वारा दरबार साहिब के दर्शन करने पड़ते हैं, लेकिन पिछले दिनों दोनों देशों ने इस पवित्र स्थान के दर्शन के लिए शांति प्रयासों के तहत एक सीमारहित कॉरिडोर बनाने का निर्णय लिया था। यह कॉरिडोर गुरदासपुर जिले के बाबा डेरा नानक से शुरू होकर करतारपुर तक बनना है, जिससे साल में किसी भी समय श्रद्धालु यहां की अबाध यात्रा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द लौटेंगे पाकिस्तानी उच्चायुक्त भी भारत

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, भारतीय उच्चायुक्त को यह बता दिया गया है कि पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहेल महमूद जल्द ही दोबारा भारत में अपना कार्यभार संभाल लेंगे। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने पर पाकिस्तान ने महमूद को वापस बुला लिया था और तब से पाकिस्तानी उपउच्चायुक्त ही उनका कार्यभार दिल्ली में संभाल रहे हैं। विदेश कार्यालय के मुताबिक, पाकिस्तान ने दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच साप्ताहिक संपर्क बैठक भी फिर से शुरू करने का भी आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed