फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani millionaire presented land and check to Anju said We are very happy because she adopted Islam

Anju: पाकिस्तानी करोड़पति ने अंजू को भेंट की जमीन और चेक, कहा- इस्लाम अपनाने के कारण हम बेहद खुश हैं

Sun, 30 Jul 2023 02:48 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 30 Jul 2023 02:48 AM IST
सार

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पाक स्टार ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ मोहसिन खान अब्बासी ने अंजू को फातिमा बनने की खुशी में 10 मरला आवास भूमि, 50,000 पाकिस्तानी रुपये का चेक उपहार में दिया है।

विज्ञापन
Pakistani millionaire presented land and check to Anju said We are very happy because she adopted Islam
अंजू और नसरुल्लाह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू अपने दोस्त नसरुल्लाह के साथ निकाह कर चुकी हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर अंजू-नसरुल्लाह के प्री-वेडिंग शूट का एक वीडियो भी सामने आया था। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फातिमा बनने की वजह से अंजू को पाकिस्तान के एक करोड़पति ने जमीन और चेक भेंट की। 

विज्ञापन

करोड़पति ने कहा- हम बहुत खुश हैं
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पाक स्टार ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ मोहसिन खान अब्बासी ने अंजू को फातिमा बनने की खुशी में 10 मरला आवास भूमि, 50,000 पाकिस्तानी रुपये का चेक उपहार में दिया है। पाकिस्तानी पत्रकारों की ओर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अब्बासी से बात की। अब्बासी ने कहा कि अंजू भारत से पाकिस्तान आई है। अंजू ने इस्लाम अपना लिया है, वे अब फातिमा बन चुकी हैं। हम बहुत खुश हैं। उनका स्वागत करने के लिए हमने उन्हें उपहार दिए हैं। फातिमा की सराहना करने का यह छोटा सा प्रयास है।

विज्ञापन

अब वे पाकिस्तान में निश्चिंत
वीडियो में अब्बासी ने आगे कहा कि जब भी कभी कोई अपनी जगह बदलता है तो उसे सबसे बड़ी परेशानी आवास की होती है। फिलहाल हमारी एक परियोजना जारी है तो हमने सोचा क्यों ने उन्हें यहां जगह दे दी जाए। इस प्रस्ताव को निदेशक मंडल ने भी मंजूरी दे दी। अब्बासी ने कहा कि यह सभी उपहार बेहद छोटे हैं। हमने यह इनाम इसलिए दिए हैं कि उन्हें यह महसूस न हो कि इस्लाम अपनाने के बाद उसे परेशान होना पड़ रहा है। अब वह निश्चिंत है। वे अपना घर बना सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंजू का पति भारत में है, तलाकशुदा नहीं है
अंजू के पति अरविंद कुमार का कहना है कि कागजों पर अब भी अंजू ही उसकी पत्नी है। इसलिए वह किसी और से शादी नहीं कर सकती। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अंजू की बेटी ने भी अपनी मां से सभी रिश्ते तोड़ लिए हैं। बेटी ने अंजू को मां मानने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed