फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani girls and women are sold in bride market of China

चीन के 'ब्राइड मार्केट' में बिक रही हैं पाकिस्तानी लड़कियां

Sat, 11 May 2019 09:07 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 11 May 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
Pakistani girls and women are sold in bride market of China
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

पाकिस्तानी अधिकारियों ने वेश्यावृत्ति के गिरोह से जुड़े उन 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान की युवा लड़कियों को चीन ले जाने का काम कर रहे थे। यहां सोमवार को अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान में मानव तस्करी हो रही है, यहां की लड़कियों को फेक मैरेज के नाम पर चीन ले जाया जाता है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के वरिष्ठ अधिकारी जमील अहमद का कहना है कि जिन 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें से आठ चीनी नागरिक हैं और चार पाकिस्तानी नागरिक हैं। मानव तस्करी से संबंधित मामले देखने वाले अहमद कहते हैं, "एफआईए द्वारा पाकिस्तानी महिलाओं की चीन में बढ़ती तस्करी की जानकारी मिलने के बाद हमने गिरोह का भंडाफोड़ किया, वहां (चीन में) उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल दिया जाया है।"
विज्ञापन


उनका कहना है कि यहां काफी सारे गिरोह सक्रिय हैं, वह मुख्य रूप से ईसाई अल्पसंख्यकों को निशाना बनाते हैं। ये गिरफ्तारियां ऐसे समय में की गई हैं, जब एक मानव अधिकारियों की निगरानी वाले संगठन ने पाकिस्तान को हाल में आई तस्करी की (पाकिस्तानी महिलाओं और लड़कियों की चीन में तस्करी) रिपोर्ट्स के बाद सतर्क रहने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये आरोप चीन द्वारा एशियाई देशों से दुल्हन की तस्करी करने के आरोपों के ही समान हैं। जहां लड़कियों को 'ब्राइड मार्केट' में ले जाया जाता है। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में विदेशी दुल्हनों की मांग बढ़ती जा रही है। सबसे ज्यादा दुल्हन वियतनाम, लाओस और उत्तर कोरिया से आती हैं।

वहीं इस्लामाबाद स्थित चीनी दूतावास ने भी अवैध और सीमापार मैचमेकिंग सर्विस पर सतर्क रहने को कहा है। 

बीते महीने चीनी दूतावास ने बयान जारी कर कहा था कि चीन और पाकिस्तान दोनों कानून के शासन को मानते हैं। और मानव तस्करी और मानव अंगों की बिक्री का दृढ़ता से विरोध करते हैं। वहीं चीन ने इन रिपोर्ट्स को भ्रामक और आधारहीन बताया था। अहमद का कहना है कि बीते हफ्ते फैजलाबाद में मारे गए छापे से उन्हें काफी सहायता मिली है। उन्हें इस गिरोह के बारे में बहुत कुछ पता चला है। ये छापा एक शादी समारोह में मारा गया था। जिसमें एक ईसाई लड़की की शादी चीनी लड़के से की जा रही थी।


अहमद ने आगे बताया कि उस शादी में एक पादरी, एक चीनी आदमी और चीनी महिला को गिरफ्तार किया गया था। इस गिरोह ने बताया कि ये लोग 36 पाकिस्तानी लड़कियों को चीन भेज चुके हैं, जहां उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल दिया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed