फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani delegation did not get permission to land in Kabul

किरकिरी: पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को काबुल में नहीं मिली लैंडिंग की अनुमति

Sat, 10 Apr 2021 03:15 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 10 Apr 2021 03:15 AM IST
सार

  • अफगानिस्तान के लिए पाकिस्तान के विशेष प्रतिनिधि मोहम्मद सादिक ने ट्वीट किया, काबुल के लिए स्पीकर की यात्रा को स्थगित कर दिया गया, क्योंकि सुरक्षा खतरे के कारण हवाई अड्डा बंद कर दिया गया था

विज्ञापन
Pakistani delegation did not get permission to land in Kabul
पाकिस्तान - फोटो : Social media

विस्तार

आर्थिक तंगहाली का शिकार पाकिस्तान की राजनयिक दृष्टि से अफगानिस्तान में बड़ी किरकिरी हुई है। यहां काबुल में पाकिस्तानी संसदीय प्रतिनिधिमंडल का विमान लैंड करने ही वाला था लेकिन उसे सुरक्षा खतरे के कारण काबुल हवाई अड्डे के टॉवर ऑपरेटर ने इसकी अनुमति नहीं दी।

विज्ञापन


अफगानिस्तान के लिए पाकिस्तान के विशेष प्रतिनिधि मोहम्मद सादिक ने ट्वीट किया, काबुल के लिए स्पीकर की यात्रा को स्थगित कर दिया गया, क्योंकि सुरक्षा खतरे के कारण हवाई अड्डा बंद कर दिया गया था। यात्रा की नई तारीखों का फैसला आपसी विचार विमर्श के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, संसदीय सचिव असद कैसर के नेतृत्व में पांच सदस्यीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल, तीन दिनी दौरे के लिए अफगानिस्तान जाने वाला था। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों की मजबूती पर वार्ता होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व राजनयिकों ने उठाए सवाल
पूर्व पाक सीनेटर फरहतुल्लाह बाबर ने यात्रा के रहस्यमय तरीके से रद्द होने पर सवाल उठाए हैं। बाबर ने ट्वीट किया, लैंडिंग के समय सुरक्षा का खतरा पैदा हो गया था। क्या यात्रा को पहले से अनुमति नहीं मिली?


क्या नई तारीख दी गई? क्या इसके लिए मेजबानों के द्वारा कोई पछतावा नहीं जताया गया? आखिर एक टॉवर ऑपरेटर ने उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के सामान्य प्रोटोकॉल को नजरअंदाज कैसे कर दिया?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed