फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   will show Modi government How To deal with Minorities says Imran khan on Naseeruddin Shah remarks  

नसीरुद्दीन शाह के बयान पर इमरान खान बोले- मोदी को दिखाएंगे कि अल्पसंख्यकों से कैसा सलूक करते हैं

Sun, 23 Dec 2018 12:29 AM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 23 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
will show Modi government How To deal with Minorities says Imran khan on Naseeruddin Shah remarks  
Pakistan PM Imran Khan - फोटो : File Photo

बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान को लेकर मचे घमासान के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। इमरान ने कहा कि वह मोदी सरकार को दिखाएंगे कि अल्पसंख्यकों के साथ कैसा सलूक किया जाता है। 

विज्ञापन


लाहौर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों को अधिकार मिलें, यह सुनिश्चित करने के लिए उनकी सरकार ने कई कदम उठाए हैं। यही पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना का भी सपना था। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि अल्पसंख्यक खुद को सुरक्षित महसूस करें और उन्हें समान अधिकार मिले।’

विज्ञापन

अजमेर में कार्यक्रम रद्द होने पर बुद्धिजीवी वर्ग नाराज

उधर, बुद्धिजीवी वर्ग ने अजमेर साहित्य महोत्सव में आयोजकों की ओर से अभिनेता नसीरुद्दीन का कार्यक्रम रद्द किए जाने पर चिंता जताई है। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद साहित्य महोत्सव के आयोजकों ने उस कार्यक्रम को रद्द कर दिया था, जिसे अभिनेता संबोधित करने वाले थे।

अभिनेता सौमित्र चटर्जी, सब्यसाची चक्रवर्ती, परन बंदोपाध्याय, कौशिक सेन, निर्देशक कमलेश्वर मुखर्जी और निर्देशक अनिक दत्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जिस तरह आयोजकों ने नसीरुद्दीन के कार्यक्रम को रद्द किया, निश्चित रूप से चिंताजनक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed