फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   We will Continue Fight For Kashmir issue Hafiz Saeed says After release

रिहाई के बाद हाफिज ने फिर अलापा कश्मीर की आजादी का राग, कहा- जारी रहेगी जंग 

Fri, 24 Nov 2017 10:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Nov 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
We will Continue Fight For Kashmir issue Hafiz Saeed says After release
मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद

मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को पाकिस्तान सरकार ने गुरुवार देर रात रिहा कर दिया है। आजाद होने के तुरंत बाद ही हाफिज सईद ने ट्विटर हैंडल @jamatudDawaPak के जरिए एक वीडियो शेयर कर भारत को कश्मीर मुद्दे पर धमकी दी है। उसने कहा है कि वह कश्मीर मुद्दे पर भारत से पीछे नहीं हटेगा बल्कि वह उसका डटकर सामना करेगा।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



उसने यह भी कहा कि वह पाक के लोगों को एकजुट करके कश्मीरियों को आजादी दिलाने में हरसंभव मदद करेगा। मालूम हो कि संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका द्वारा हाफिज सईद को आतंकी घोषित किया जा चुका है। इसके साथ ही जमात-उद-दावा और लश्कर-ए-ताइबा के प्रमुख सईद पर अमेरिकी सरकार ने एक करोड़ डॉलर (65 करोड़ रुपये) का ईनाम घोषित कर रखा है। पाकिस्तान सरकार ने उसे इस साल जनवरी में नजरबंद किया गया था, लेकिन बुधवार को अदालत ने उसे नजरबंदी से रिहा करने का आदेश दिया। 


पढ़ें- हाफिज की रिहाई के बाद कसाब के वकील ने खोला मुंह, कहा- 26/11 हमले के पीछे था पाक

रिहाई पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका द्वारा आतंकी घोषित किए जा चुके सईद की रिहाई से यह साफ हो गया है कि पाकिस्तान आतंकवाद का जहर फैलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कतई गंभीर नहीं है। प्रवक्ता ने इस बात से इनकार किया है कि अमेरिका का डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन पाकिस्तान से पैदा होने वाले आतंकवाद के खिलाफ नरम नीति अपना रहा है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में भारत और अमेरिका के बीच कोई मतभेद नहीं है। दोनों देश इस वैश्विक बुराई को जड़ से खत्म करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। सईद की रिहाई से यह भी स्पष्ट हो गया है कि पाकिस्तान आतंकियों को मुख्यधारा में शामिल करने की कोशिश कर रहा है।



पाक के गैर नाटो सहयोगी का दर्जा रद्द करे अमेरिका
वाशिंगटन।
अमेरिकी रक्षा विशेषज्ञों ने ट्रंप सरकार से पाकिस्तान के गैर नाटो प्रमुख सहयोगी का दर्जा रद्द करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकी घोषित किए गए सईद की रिहाई के बाद पाकिस्तान यह दावा नहीं कर सकता है कि वह आतंकवाद से लड़ रहा है। उसकी रिहाई अमेरिका के लिए विचलित करने वाली खबर है क्योंकि मुंबई हमले में उसके भी कई नागरिक मारे गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed