हाफिज की रिहाई के बाद कसाब के वकील ने खोला मुंह, कहा- 26/11 हमले के पीछे था पाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिज की रिहाई के बाद अजमल आमिर कसाब के वकील अब्बास काजमी ने एक सनसनीखेज बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कसाब ने सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में यह कबूल किया था कि वह पाकिस्तानी है और उसका ताल्लुक हाफिज सईद के आतंकी संगठन से है। इतना ही नहीं उसने यह भी माना था कि 26/11 हमले की पूरी प्लानिंग हाफिज सईद ने ही की थी।
काजमी ने कहा कि बातचीत में कसाब ने कबूल किया था और डिटेल में बताया था जो यह साबित करने के लिए काफी था कि इस पूरे हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ था।
पढ़ें: प्रद्युम्न केसः जेल से छूटकर अशोक की तबीयत हुई खराब, अब भी है पुलिस की पिटाई का खौफ
वहीं भारत सरकार ने पाकिस्तान की एक अदालत द्वारा मुंबई हमलों के कसूरवार हाफिज सईद की रिहाई के फैसले पर नाराजगी जताई है। उन्होंने बुधवार को कहा कि इससे पता चलता है कि आतंकवाद के मुद्दे पर कैसे पाकिस्तान दुनिया को धोखा दे रहा है।
He confessed & had done so in detail, which becomes a proof of Pakistan's involvement: Abbas Kazmi, Kasab's lawyer on question if Kasab talked of Hafiz Saeed's involvement in 26/11 pic.twitter.com/p5rd5fDWMC
— ANI (@ANI) November 23, 2017
हाफिज सईद अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र दोनों द्वारा घोषित आतंकी है
ये भी पढ़ें: आतंकवाद पर दुनिया को धोखा दे रहा पाक, हाफिज बोला- कुछ नहीं बिगाड़ सकता भारत
मई 2008 में अमेरिका ने उसे वैश्विक आतंकी घोषित किया था। दिसंबर 2008 में संयुक्त राष्ट्र ने भी उसे नवंबर 2008 में मुंबई में हुए हमले के लिए दोषी मानते हुए आतंकवादी घोषित किया था।अमेरिका अभी अपने उस रुख पर कायम है कि लश्कर ए तैयबा विदेशी आतंकवादी संगठन है जोकि आतंकी हमलों में मारे गए हजारों निर्दोष लोगों की मौत का जिम्मेदार है। इन मृतकों में अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं। जमात उद दावा को लश्कर का मुखौटा संगठन माना जाता है।