फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   US Secretary of State Tillerson will hold tough talks with Pakistan

अमेरिकी विदेशमंत्री की PAK को दो टूक- आतंकियों को पनाह देना बंद करें

Tue, 24 Oct 2017 07:26 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Tue, 24 Oct 2017 07:26 AM IST
विज्ञापन
US Secretary of State Tillerson will hold tough talks with Pakistan
rex tillerson - फोटो : AP

पाकिस्तान की अपनी पहली यात्रा से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने सोमवार को इस ओर इशारा किया कि वे पाकिस्तान को सख्ती से बता देंगे कि द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के लिए वह अपनी जमीन का प्रयोग आतंकियों को सुरक्षित पनाहगाह उपलब्ध कराना बंद करे।

विज्ञापन


टिलरसन मंगलवार को पाकिस्तान की महत्वपूर्ण यात्रा पर जाएंगे। उनका उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य करने का है। पाकिस्तान की उनकी यह यात्रा एक प्रमुख नीतिगत भाषण के कुछ दिन बाद हो रही है। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने भारत के साथ अमेरिका के बढ़ते रणनीतिक संबंधों का जिक्र किया था। अफगानिस्तान में अपने औचक दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को इस बात पर खास ध्यान देने की जरूरत है कि अनेक आतंकी संगठन वहां सुरक्षित पनाहगाह पाकर जमे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम एक अधिक स्थायी और सुरक्षित पाकिस्तान बनाने के लिए पाकिस्तान के साथ करीब से काम करना चाहते हैं।

वहीं पाकिस्तान की पहली यात्रा से पहले पाकिस्तानी मीडिया ने कहा कि टिलरसन के साथ बातचीत के लिए सरकार ने एक एजेंडा रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed