हाफिज सईद ने भारत-अमेरिका के खिलाफ उगला जहर
गद्दाफी स्टेडियम में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सईद ने मुस्लिमों से एकजुट होने को कहा ताकि ‘काफिरों के नापाक इरादों को नाकाम किया जा सके।’ सईद ने कहा कि सभी अंतरराष्ट्रीय ताकतें एकजुट होकर पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ साजिश रच रही हैं।
इस्लामिक यूनियन की नींव रखेगा हाफिज सईद
सईद ने कहा, ‘भारत और अमेरिका, पाकिस्तान के खिलाफ समझौतों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं और एक बड़े युद्ध की तैयारियां की जा रही है।’ सईद ने आरोप लगाया, ‘ड्रोन भारतीय हवाई अड्डों पर खडे हैं और हमारे शासक विपक्ष से झगडा करने में व्यस्त हैं।’
सईद ने कहा, ‘यह सीधे तौर से वरदान है कि पाकिस्तान और सउदी अरब की अमेरिका से दूरी बढ़ रही है। इससे इस्लामिक यूनियन की नींव रखी जाएगी।’ सईद ने सउदी अरब में आतंकवादी हमले की निंदा की और आरोप लगाया कि मुस्लिम जगत को अस्थिर करने में विदेशी हाथों की मिलीभगत है।
सईद के सिर पर अमेरिका ने रखा है एक करोड़ डॉलर का इनाम
मुंबई आतंकी हमले में कुल 166 लोग मारे गए थे। सईद के सिर पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा है।