फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   us desire to inject India in Afghanistan would be detrimentalsays Pakistan PM Abbasi

पाक ने दी अमेरिका को धमकी, कहा- अफगानिस्तान में भारत को शामिल करना पड़ेगा भारी

Tue, 10 Oct 2017 04:55 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Tue, 10 Oct 2017 04:55 AM IST
विज्ञापन
us desire to inject India in Afghanistan would be detrimentalsays Pakistan PM Abbasi
पाकिस्तानी प्रधान मंत्री शाहिद खाकान अब्बासी - फोटो : FILE PHOTO
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी ने सोमवार को अफगानिस्तान में भारत की किसी भी भूमिका को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि युद्धग्रस्त इस देश में नई दिल्ली को शामिल करने की ट्रंप प्रशासन की इच्छा हानिकारक होगी। 
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगस्त में अपनी दक्षिण एशिया नीति की घोषणा की है, जिसमें अफगानिस्तान में भारत के साथ सामरिक भागीदारी को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


ट्रंप ने अफगानिस्तान में शांति और स्थिरिता को बनाए रखने के लिए भारत की भूमिका को बढ़ाने का आह्वान भी किया है।

अब्बासी ने कहा, ‘हमें यकीन नहीं है कि पाकिस्तान-अमेरिकी संबंधों में भारत को शामिल करने से किसी भी समस्या के हल में मदद नहीं मिलेगी। खासतौर से अफगानिस्तान में, जहां हम भारत की कोई भूमिका नहीं देख रहे हैं। भारत का अमेरिका के साथ संबंध हैं और यह उनके और अमेरिका के बीच है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब्बासी ने कहा कि पाकिस्तान एक समाधान के जरिये अफगानिस्तान में शांति चाहता है, जो उसके स्वामित्व और अफगानों के नेतृत्व द्वारा संभव है।

वहीं, अमेरिका अफगानिस्तान नीति में भारत को भागीदार बनाकर इस क्षेत्र में शांति और स्थिरिता को ठोस करना चाहता है। 

भारत अफगानिस्तान के साथ रणनीतिक भागीदार है और वह देश के ढांचागत निर्माण में मदद कर रहा है। साथ ही भारत ने अफगानिस्तान को कई परियोजनाओं के लिए 2 अरब डॉलर की सहायता राशि भी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed