फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Today in the Panama Leaks case against Nawaz Sharif, the decision is going to be announced

नवाज शरीफ की किस्मत का फैसला आज

Fri, 28 Jul 2017 02:35 PM IST
BBC
BBC Updated Fri, 28 Jul 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
 Today in the Panama Leaks case against Nawaz Sharif, the decision is going to be announced
नवाज शरीफ - फोटो : Dawn

पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके बच्चों के खिलाफ पनामा लीक्स मामले में शुक्रवार को फैसला सुनाने वाली है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से गुरुवार रात जारी की गई सप्लिमेंट्री कॉज लिस्ट के अनुसार पांच मेंबरों की बेंच सुबह साढ़े ग्यारह बजे इस मामले का फैसला सुनाएगी। सुप्रीम कोर्ट की इस बेंच में जस्टिस एजाज हसन, जस्टिस एजाज अफजल, जस्टिस सईद शेख, जस्टिस आसिफ सईद खोसा और जस्टिस गुलजार अहमद शामिल हैं।

विज्ञापन


इनमें जस्टिस एजाज हसन, जस्टिस एजाज अफजल और जस्टिस सईद शेख की एक अलग बेंच पर निर्णय प्रक्रिया की निगरानी की भी जिम्मेदारी है। जस्टिस खोसा और जस्टिस गुलजार पनामा के शुरुआती निर्णय में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पहले ही अयोग्य करार दे चुके हैं जबकि शेष तीनों जजों ने इस मामले में आगे की जांच का आदेश दिया था।
विज्ञापन


इस मामले में शुरुआती फैसले के बाद ही संयुक्त जांच टीम गठित की गई जिसने 10 जुलाई को अपनी रिपोर्ट पेश की थी। इस रिपोर्ट पर बहस के बाद तीन सदस्यीय स्पेशल बेंच ने 21 जुलाई को फैसला सुरक्षित कर लिया था। कोर्ट के फैसले के मद्देनजर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था भी की गई है। विपक्षी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान पनामा केस में याचिका दायर करने वालों में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान खान ने पिछले दिनों ही सुप्रीम कोर्ट से अपील की थी कि इस मामले का फैसला जल्द से जल्द सुनाया जाए। इन आवेदनों की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट कई बार कह चुकी है कि इस मामले में जल्दबाजी नहीं की जाएगी और सुप्रीम कोर्ट संविधान और कानून की रोशनी में सभी सबूतों को देखने के बाद ही कोई फैसला देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed