फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

11 साल का हम्माद ऐसे सुधार रहा है पाकिस्तान की छवि, पूरी दुनिया कर रही है सलाम

Fri, 08 Jun 2018 03:07 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 08 Jun 2018 03:07 PM IST
विज्ञापन
this 11 year old motivational speaker enchanted Pakistan by his speeches

जब भी लोग जिंदगी से दुखी हो जाते हैं तो अकसर उनके दिमाग में ख्याल आता है कि क्यों ना जिंदगी को पहले जैसा बनाने के लिए किसी मोटिवेश्नल सपीकर की मदद ली जाए। ताकि ट्रैक से उतरी हुई जिंदगी की गाड़ी वापस पटरी पर आ सके। कई लोगों को इस तरीके से फायदा भी हुआ है। ज्यादातर बार ये देखा जाता है कि वह स्पीकर जो मोटिवेश्नल स्पीच देता है, या तो खुद भी जिंदगी में ठोकर खा चुका होता है या फिर इस विषय में पढ़ाई कर ये दक्षता हासिल करता है। जिससे वह लोगों के विचारों में परिवर्तन करता है। उनके जीवन में सकारात्मकता लाता है। 

this 11 year old motivational speaker enchanted Pakistan by his speeches

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान में भी ऐसा ही एक मोटिवेशनल स्पीकर है जिसने अपनी स्पीच से पूरे पाकिस्तान को मंत्र मुग्ध कर दिया है। इस स्पीकर की उम्र अभी केवल 11 साल ही है। आज हम आपको इस छोटे से स्पीकर हम्माद साफी के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने शब्दों से ना केवल कई लोगों को नई जिंदगी दे चुका है बल्कि पूरी दुनिया में पाकिस्तान की छवि को भी सुधार रहा है।

this 11 year old motivational speaker enchanted Pakistan by his speeches

पेशावर की यूनिवर्सिटी ऑफ स्पोकन इंग्लिश (यूएसईसीएस) में हर हफ्ते लेक्चर देने वाला हम्माद साफी पूरे साहस के साथ लेक्चर देता है। वायरलैस माइक्रोफोन से बोलते हुए वह हाथ के इशारों का भी इस्तेमाल करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
this 11 year old motivational speaker enchanted Pakistan by his speeches

लेक्चर देने के अलावा हम्माद एक यू-ट्यूब चैनल भी चलाता है। इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हम्माद के एक लाख 45 हजार के करीब सब्सक्राइबर्स हैं। उसकी कई वीडियो तो ऐसी हैं जिन्हें लाखों बार देखा गया है। वीडियो के नीचे कमेंट में लोग उसकी प्रशंसा करने से भी नहीं चूंकते।

विज्ञापन
this 11 year old motivational speaker enchanted Pakistan by his speeches

उसकी कई वीडियो के टाइटल को देखकर ऐसा लगता है कि वह वीडियो साधारण ही होंगी। जैसे "हर सेकेंड एक चैलेंज है", "असफलता ही सफलता का आधार है" लेकिन उसके दर्शकों को ये साधारण नहीं लगती। उसके बोलने का तरीका ही ऐसा है जिससे उसके दर्शकों की संख्या प्रति दिन बढ़ती जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed