फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी कमजोर होती करेंसी से पाकिस्तान, तुर्की 'तबाह'

Sun, 27 May 2018 03:27 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Sun, 27 May 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
Turki and Pakistan are destroyed because of there weak currency

अल-जजीरा की एक खबर के अनुसार तुर्की की मुद्रा लीरा में जारी गिरावट के बीच तुर्की के राष्ट्रपति रचेप तैयप अर्दोवान ने अपने नागरिकों से अपील की है कि वो अपने घरों में रखी विदेशी मुद्रा को देश की मुद्रा में बदलें। इस साल अमेरिकी मुद्रा डॉलर की तुलना में लिरा में 20 फीसदी की गिरावट आई है। बुधवार को एक डॉलर की तुलना में लीरा की कीमत 4।93 पर चली गई थी। इससे पहले शनिवार को तुर्की के केंद्रीय बैंक ने लीरा की लुढ़कती कीमत को थामने के लिए ब्याज दरों में तीन फीसदी की बढ़ोतरी कर दी थी। 



तुर्की के केंद्रीय बैंक के इस कदम को आपातकालीन बढ़ोतरी कहा गया है। पूर्वी शहर एर्जुरम में अपने समर्थकों से अर्दोवान ने कहा, "मेरे जिन भाइयों के पास डॉलर या यूरो हैं वो उन्हें अपनी मुद्रा लीरा में बदलें। हम साथ मिलकर इस इस संकट को हरा देंगे।" तुर्की का कहना है कि लीरा को साजिश के तहत कमजोर किया जा रहा है। तुर्की का तर्क है कि ऐसा अज्ञात विदेशी ताकतें तुर्की को कमजोर करने के लिए कर रही हैं।

ट्रंप-किम मुलाकात की संभावना

व्हाइट हाउस ने कहा है कि अगले महीने उत्तर कोरिया से संभावित शिखर सम्मेलन की तैयारी को लेकर वो सिंगापुर एक टीम भेज रहा है। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने उत्तर कोरिया से इस प्रस्तावित बातचीत को रद्द करने की घोषणा कर दी थी। शनिवार को अचानक उत्तर और दक्षिण कोरियाई नेताओं की मुलाकात के बाद किम जोंग-उन और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात की संभावना फिर से बढ़ गई है।

पाकिस्तानी रुपये की गिरती कीमत

Turki and Pakistan are destroyed because of there weak currency

पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार अमेरिकी मुद्रा डॉलर की तुलना में पाकिस्तानी मुद्रा रुपया की कीमत में गिरावट थम नहीं रही है। शुक्रवार को एक डॉलर की तुलना में पाकिस्तानी रुपये की कीमत 119।05 तक पहुंच गई। पाकिस्तान रुपये में जारी गिरावट को रोकने के लिए कई कदम उठा रहा है। 

अखबार से एक्सचेंज कंपनीज असोसिएशन ऑफ पाकिस्तान के महासचिव जफर पराचा ने कहा कि डॉलर की आपूर्ति में कमी के कारण रुपये की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि मार्केट में डॉलर की आपूर्ति आधी हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को नियम बनाने की जरूरत है कि अगर कोई भी व्यक्ति 500 डॉलर से ज्यादा विदेशी मुद्रा खरीदे या बेचे तो अपना पहचान पत्र दिखाए।

काजी नजरुल इस्लाम की राह पर चलेगा बांग्लादेश

Turki and Pakistan are destroyed because of there weak currency

ढाका ट्रिब्यून के अनुसार भारत के दौरे पर आईं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि वो बांग्लादेश को कवि काजी नजरुल इस्लाम की धर्मनिरपेक्षता की विचारधारा की तर्ज पर आगे बढ़ाएंगी। आसनसोल में काजी नजरुल इस्लाम यूनिवर्सिटी में डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की डिग्री लेते वक्त शेख हसीना ने यह बात कही है। शेख हसीना ने कहा कि नजरुल के स्वभाव में धर्मनिरपेक्षता थी और बांग्लादेश का निर्माण भी उसी तर्ज पर होगा।

अमेरिका को ईरान की चेतावनी

तेहरान टाइम्स की एक खबर के अनुसार ईरान के रक्षा मंत्री आमीर हातमी ने कहा है कि ईरान की आज की तारीख में जो सैन्य क्षमता है वो 1988 में होती तो अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस वनसेन को फारस की खाड़ी में नष्ट कर देता। हातमी ने कहा, "उस वक्त हमारी सैन्य क्षमता आज की तरह होती तो अमेरिका ईरानी पैसेंजर जहाज पर हमला नहीं कर पाता। हम अपने युद्धपोत को भेज अमेरिका को रोक देते।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed