फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   theft in pakistan

पाकिस्तानी 'मदर टेरेसा' के घर चोरी

Mon, 20 Oct 2014 08:50 AM IST
Updated Mon, 20 Oct 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
theft in pakistan

पाकिस्तान के जाने-माने समाजसेवी अब्दुल सत्तार ईधी के घर चोरी हो गई है।

विज्ञापन


चोर उनके घर से सोना, चांदी और हजारों डॉलर की नकद राशि चुरा ले गए।

चोरों ने पहले तो ईधी सहित ईधी फाउंडेशन के कर्मचारियों को बंधक बनाया और फिर चोरी की।

86 वर्षीय अब्दुल सत्तार ईधी ने 60 साल पहले पाकिस्तान में चैरिटेबल संस्था ईधी फाउंडेशन की शुरुआत की थी।

पाकिस्तान में 50 हजार अनाथ बच्चों को ईधी की संस्था से सहारा मिला हुआ है।

बच्चों बुजुर्गों की निःशुल्क सेवा

theft in pakistan

ईधी फाउंडेशन स्कूल, अस्पताल, एंबुलेंस सेवाएं, अनाथालय सहित निःशुल्क समाज सेवा करती है।

यही नहीं, यह बुजुर्गों और शारीरिक रूप से अक्षम लोगों की देखभाल का काम भी बडे पैमाने पर करती है।

अक्सर पाकिस्तान सरकार जिन सेवाओं को सही तरीके से मुहैया कराने में असफल रहती है, वहां ईधी फाउंडेशन की बडी भूमिका होती है।

ईधी का नाम पाकिस्तान में बडे आदर से लिया जाता है। उन्हें पाकिस्तान का मदर टेरेसा भी कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed