{"_id":"5bf0f1f3bdec2269a642c76a","slug":"terrorists-killed-senior-police-officer-in-pakistan-balochistan-region","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में आतंकवादियों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की हत्या की","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान में आतंकवादियों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की हत्या की
भाषा, कराची
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान में कुछ अज्ञात आतंकवादियों ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस उप महानिरीक्षक मुहम्मद नईम काकर नमाज पढ़कर अपने घर जा रहे थे जब आतंकवादियों ने उनपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
क्वेटा के डीआईजी अब्दुल रज्जाक चीमा ने कहा कि हमलावार काकर को गोली मारने के बाद भाग गए। अभी तक किसी आतंकी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। चीमा ने कहा कि यह कहना मुश्किल है कि क्या यह एक लक्षित हत्या थी या निजी दुश्मनी का परिणाम था।
विज्ञापन
अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पुलिस अधिकारियों को आतंकवादी अक्सर निशाना बनाते रहते हैं।