फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   terrorist organization Harkat-ul-Mujahideen announces support for Imran Khan political party PTI

पाकिस्तान चुनाव2018: आतंकी संगठन हरकत उल मुजाहिदीन ने किया इमराम खान की पार्टी को समर्थन का एलान

Wed, 18 Jul 2018 09:15 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Updated Wed, 18 Jul 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
terrorist organization Harkat-ul-Mujahideen announces support for Imran Khan political party PTI
imran khan

जैसे-जैसे पाकिस्तान चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे वहां की राजनीति में नए रंग देखने को मिल रहे हैं। कोई पार्टी भारत को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ रही है तो कोई नेता जीतने के बाद भारत आकर माथा टेकने की बात कर रहा है। ताजा मामले में आतंकवादी संगठन हरकत उल मुजाहिदीन ने इमरान खान की पार्टी तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) को समर्थन करने को कहा है। 

विज्ञापन


हरकत उल मुजाहिदीन के संस्थापक फजलुर रहमान खलील ने एलान किया है कि उनका संगठन पाकिस्तान के चुनाव में इमरान खान की पार्टी पीटीआई को समर्थन करेगा। पीटीआई के वरिष्ठ नेता और उपाध्यक्ष असद उमर ने कहा कि हरकत उल मुजाहिदीन ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए यह एलान किया है। उन्होंने उर्दू में लिखे पोस्ट में लिखा कि उनके अनुयायी इस्लामाबाद की संसदीय सीट पर उमर का समर्थन करें। उन्होंने लिखा कि वह पीटीआई में शामिल हो गए हैं। आगे लिखा कि खलील पाकिस्तान को एक सच्चे इस्लामी लोकतांत्रिक मुल्क बनाने के लिए पीटीआई के कदमों को मजबूत करेगा। 
विज्ञापन


वहीं सोशल मीडिया में यह खबर फैलने के बाद उमर ने भी अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि खलील ने पीटीआई को अपना समर्थन दिया है। साथ ही खलील ने भी एक प्रेस कांफ्रेंस करके मीडिया को बताया कि वह उमर का समर्थन करेगा। इसके लिए उन्होंने रविवार को एक बैठक भी आयोजित की थी। बता दें कि पाकिस्तान में 25 जुलाई को चुनाव होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि पाकिस्तान चुनाव में कई आतंकवादी संगठन सक्रिय हैं। अपने फायदे के लिए राजनीति पार्टियों का समर्थन कर रहे हैं। जमात-उद-दावा का प्रमुख हाफिज सइद भी अपनी पार्टी को चुनाव में उतारना चाहता था लेकिन चुनाव आयोग ने उसके संगठन को मंजूरी नहीं दी। बता दें कि उमर पूर्व मेजर जनरल गुलाम उमर का पुत्र है, जिसपर पूर्वी पाकिस्तान में सैन्य अभियानों के दौरान निर्दोष लोगों की हत्या में शामिल होने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed