{"_id":"59a465014f1c1bb8018b45fc","slug":"ten-taliban-militants-arrested-in-pakistan-during-raid-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में छापेमारी के दौरान हथियारों के जखीरे के साथ 10 तालिबानी आतंकी गिरफ्तार ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पंजाब में छापेमारी के दौरान हथियारों के जखीरे के साथ 10 तालिबानी आतंकी गिरफ्तार
एजेंसी, लाहौर
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Taliban
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब प्रांत में छापे के दौरान पाकिस्तानी अधिकारियों ने दस तालिबानी और जमात-उल-अहरार के आतंकियों को हथियारों के एक बड़े जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान द्वारा तोबा टेक सिंह जिले के चेक 330 जेबी सेवोवाल में आतंकियों को हिरासत में लिया गया जो कि लाहौर से तकरीबन 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन
Read Also: अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला, 13 की मौत 22 घायल
विज्ञापन
यह पाकिस्तानी रेंजर्स के द्वारा चलाया गया एक संयुक्त अभियान था इसमें लोकल पुलिस और खुफिया बलों के कई अधिकारी शामिल थे। पुलिसकर्मियों के कहे मुताबिक, इस दौरान किसी को भी गांव में प्रवेश या जाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
जिसका नतीजा यह रहा कि कई घंटे के ऑपरेशन के बाद पुलिसकर्मियों ने 10 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। आतंकियों के पास से 30 बोरे, 86 पिस्तौल, 12 बोरए पिस्तौे, 12 बोरे राइफल और 7 एमएम राइफल भी बरामद की है।
Read Also: पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाएगी ट्रंप की अफगानिस्तान नीति
इसके अलावा संदिग्धों के पास से मोबाइल फोन्स के 116 मॉडल भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ के लिए संदिग्धों को अज्ञात जगह भेज दिया गया है।