फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Ten killed in Lahore bomb blast

लाहौर में बम धमाका, 10 की मौत, 35 घायल

Fri, 24 Feb 2017 12:06 PM IST
एजेंसी/ लाहौर
एजेंसी/ लाहौर Updated Fri, 24 Feb 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
Ten killed in Lahore bomb blast
- फोटो : Reuters

पाकिस्तान का लाहौर शहर बृहस्पतिवार को आतंकी बम धमाके से दहल गया। शहर के पॉश डिफेंस इलाके में हुए भीषण विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल हो गए। पाकिस्तान के इस शहर में माह की यह दूसरी घटना है। आतंकियों ने इलाके के दो रेस्तरां को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें से एक भारतीय व्यंजन परोसता है। यह विस्फोट लाहौर में रक्षा आवासीय प्राधिकरण के जेड ब्लॉक में दोपहर से कुछ पहले हुआ। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में 10 लोग मारे गए है, जबकि 35 लोग घायल हुए हैं। बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक विशेषज्ञ विस्फोट स्थल से सुबूत एकत्र कर रहे हैं।
विज्ञापन


पाक पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ख्वाजा सलमान रफीक ने बताया कि हमले में घायल चार लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पंजाब पुलिस के प्रवक्ता नियाब हैदर ने बताया कि ऐसा लगता है कि विस्फोट के लिए उपकरण लगाया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसमें 8-10 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान शुरू किया गया है। विस्फोट से कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। घायलों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय व्यंजन वाले ‘बांबे चौपाटी एंड अल्फार्नो कैफ’ रेस्तरां पर हमला

Ten killed in Lahore bomb blast

आतंकियों ने भारतीय व्यंजन परोसने वाले ‘बांबे चौपाटी एंड अल्फार्नो कैफ’ रेस्तरां को निशाना बनाकर हमला बोला। टीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि छर्रे के कारण वाणिज्यिक क्षेत्र के कई कार्यालयों और रेस्टोरेंटों की खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं। विस्फोट स्थल से 100 फीट की दूरी पर खड़ी कारों की खिड़कियां टूट गई हैं और कारों को बहुत नुकसान पहुंचा है। निवासियों को इमारतों से बाहर निकाल लिया गया है। विस्फोट जेड ब्लॉक मार्केट में हुआ जहां कई रेस्तरां हैं और अक्सर युवा जोड़े वहां आते-जाते हैं। 

पाकिस्तान में हालिया आतंकी हमलों में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने के बाद देशभर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सिंध प्रांत में एक प्रख्यात सूफी दरगाह में 16 फरवरी को एक आत्मघाती हमलावर के हमले में 88 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद सेना ने आतंकियों के खिलाफ सघन अभियान छेड़ा और दावा किया कि देशभर में 130 से अधिक आतंकी मारे गए हैं। इससे पहले 13 फरवरी को पंजाब विधानसभा के निकट हुए आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 14 लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed