फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   taleban attack on prison in pakistan

पाकिस्तान में जेल पर हमला, 200 से अधिक कैदी फरार

Tue, 30 Jul 2013 01:05 PM IST
Updated Tue, 30 Jul 2013 01:05 PM IST
विज्ञापन
taleban attack on prison in pakistan

पाकिस्तान में अधिकारियों के मुताबिक़ तालिबान चरमपंथियों ने एक जेल पर हमला करके 240 से अधिक क़ैदियों को छुड़ा लिया।

विज्ञापन


ये हमला सोमवार रात उत्तर-पश्चिम शहर डेरा इस्माइल ख़ान में हुआ। अधिकारियों का कहना है कि इस हमले में 12 लोग मारे गए हैं जिनमें छह पुलिसकर्मी शामिल हैं।

पाकिस्तानी तालिबान के प्रवक्ता शाहिदुल्लाह शाहिद ने हमले की ज़िम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा है कि क़रीब 300 क़ैदी छुड़ा लिए गए हैं।

पुलिस प्रमुख सोहेल ख़ालिद ने बताया कि पहले कई धमाके हुए और फिर बंदूकधारियों ने रॉकेट लांचर से गोले दागे और मशीनगनों से फायरिंग की।

रिपोर्टों के अनुसार इस जेल में सैकड़ों तालिबान और प्रतिबंधित समूहों से संबंध रखने वाले चरमपंथी बंद हैं।

तालिबान


शहर के आयुक्त मुश्ताक जैदून ने कहा कि 243 क़ैदी भागने में सफल रहे जिनमें 30 कट्टर चरमपंथी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे 14 क़ैदियों को बाद में पुलिस ने फिर पकड़ लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ''तालिबान के पास लाउड स्पीकर था और वो उस पर अपने दोस्तों के नाम पुकार रहे थे।''

जैदून ने एआरवाई टीवी को बताया कि चरमपंथियों ने जेल में कई बम रखे हुए थे जिनमें से अब तक 14 को निष्क्रिय किया जा चुका है।

शहर में कर्फ्यू लगाया गया है और क़ैदियों की धरपकड़ के लिए अभियान चल रहा है।

समाचार एजेंसी एपी को अधिकारियों ने बताया है कि हमलावर 'अल्लाह हो अकबर' और 'तालिबान ज़िदाबाद' के नारे लगा रहे थे।

हलचल

एक स्थानीय व्यक्ति ने एजेंसी को बताया कि पहला धमाका था वो इतना ज़बरदस्त था कि उसकी गूंज से आस-पास के कई मकानों में हलचल मच गई।

अधिकारियों के अनुसार जेल पर हमला करने वाले इन लोगों ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी।

प्रांत में जेल विभाग के प्रमुख ख़ालिद अब्बास ने एपी को बताया कि प्रशासन को जेल पर हमले की धमकी को लेकर एक ख़त मिला था लेकिन उन्हें अंदाज़ा नहीं था कि ये हमला इतनी जल्दी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल 2012 में ही अप्रैल के महीने में बानू में एक जेल पर किए गए हमले में सैकड़ों क़ैदियों को हमलावरों ने छुडा़ लिया था।

ख़ैबर पख़्तून ख़्वाह प्रांत का डेरा इस्माइल ख़ान मुख्य शहर है। ये हमला एक ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान के राजनेता देश के नए राष्ट्रपति का चुनाव करने वाले हैं।

मंगलवार को संसद के दोनों सदन और चार प्रांतीय एसंबेली मिलकर नए राष्ट्रपति का चुनाव करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed