फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Suicide attack in Pakistan on Eid, 13 injured

ईद के मौके पर पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 13 घायल

Tue, 13 Sep 2016 10:49 PM IST
एजेंसी/ करांची
एजेंसी/ करांची Updated Tue, 13 Sep 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Suicide attack in Pakistan on Eid, 13 injured
- फोटो : pti

पाकिस्तान में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए आत्मघाती हमलों में पांच पुलिस वालों समेत कम से कम 13 लोग घायल हो गए। इन हमलों में अपेक्षाकृत शांत माने जाने वाले इलाके दक्षिणी सिंध प्रांत के शिया अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया गया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चार आत्मघाती हमलावरों ने करांची के उत्तर में खानपुर तहसील के शिकारपुर जिले में घुसपैठ की। इनमें से दो हमलावरों ने हमले के लिए ईद की नमाज के लिए मैदान में एकत्रित हुए लोगों की भीड़ को चुना और आत्मघाती हमले को अंजाम दिया। इस हमले में 2 पुलिस वालों समेत 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


अन्य हमले में शिया मस्जिद में घुसने के दौरान पुलिस वालों ने धमाकों के पहले ही आत्मघाती हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। हमले के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में 61 लोगों की जान चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed