{"_id":"c8c112aed18595edbd48f01949299b8b","slug":"stampade-in-imran-khan-rally-6-killed-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान खान की रैली में भगदड़, 6 मरे","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
इमरान खान की रैली में भगदड़, 6 मरे
Updated Sat, 11 Oct 2014 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से मिल रही ख़बरों में कहा गया है कि मुल्तान शहर में एक राजनीतिक रैली में मची भगदड़ में कम से कम छह लोग मारे गए हैं और 40 अन्य घायल हुए हैं। भगदड़ उस समय मची जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ के नेता इमरान ख़ान के भाषण के बाद लोग स्टेडियम से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
इमरान ख़ान ने प्रशासन की अक्षमता को इस भगदड़ की वजह बताया है। उन्होंने कहा है कि वे मुल्तान के डिप्टी कमिश्नर की निंदा करते हैं क्योंकि प्रशासन और पुलिस ने सहयोग नहीं किया।
विज्ञापन
घायलों को मुल्तान के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर परवेज़ ने बीबीसी उर्दू को बताया कि 37 घायलों को भर्ती कराया गया है। उनका ये भी कहना है कि इनमें से कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं है।
विज्ञापन
सरकार विरोधी प्रदर्शन
पाकिस्तान में इस साल अगस्त से ही सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ के अध्यक्ष इमरान खान विभिन्न शहरों में सरकार विरोधी सभाएं कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कराची और लाहौर में सभा थी।
मुल्तान की इस सभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इमरान ख़ान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ के इस्तीफ़ें की मांग कर रहे हैं।
इमरान का आरोप है कि नवाज़ शरीफ़ ने देश में बीते साल हुआ आम चुनाव धांधली करके जीता था। वहीं नवाज़ शरीफ़ ने भगदड़ में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई है और स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों को घायलों का बेहतर तरीके से इलाज करने का आदेश दिया है।